फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Trouble due to piles on drains

Ambala News: नालियों के ऊपर थड़ों से हो रही परेशानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
Trouble due to piles on drains
अंबाला। नालियों के ऊपर अस्थाई अतिक्रमण गंदगी का कारण बनता जा रहा है। इस कारण सफाई कर्मचारी नालियों की सही तरीके से सफाई नहीं कर पा रहे। यह हालात महेशनगर में गोबिंद नगर जाने वाली सड़क किनारे स्थित दुकानों के बाहर देखे जा सकते हैं। दुकानदारों ने गंदगी व बदबू से बचने के लिए नालियों पर थड़ों का निर्माण कर दिया है लेकिन अब यह थड़े खुद दुकानदारों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं क्योंकि थड़ाें के नीचे फंसी गंदगी नहीं निकल रही और हल्की बारिश में ही नालियों का पानी सड़क पर भर जाता है।
विज्ञापन

मामले की जानकारी देते हुए सुशील कुमार, दीपक, सरबजीत, रमेश कुमार आदि ने बताया कि महेशनगर की तरफ से जो रास्ता गोबिंद नगर की तरफ जाता है वो मुख्य सड़क से काफी नीचे है। यहां पानी की निकासी के लिए जो नालियां थीं, उनकी हालात बद से बद्दतर हो चुकी है। अधिकांश जगह दुकानदारों ने थड़े बना लिए हैं। इस कारण नालियां बंद हो गई हैं।
विज्ञापन

उन्होंने नप प्रशासन से गुहार लगाते हुए कहा कि जिस प्रकार सदर सहित अन्य रिहायशी क्षेत्रों में सीवरेज पाइप डालकर लोगों को राहत पहुंचाई गई है, उसी आधार पर उनके बाजार के हालात भी सुधारे जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला संज्ञान में आया था तो तुरंत सफाई कर्मचारियों को मौके पर भेजा था। जहां-जहां नाली खुली थी, वहां से तो सफाई हो गई है, लेकिन अधिकांश जगह दुकानदारों ने नाली के ऊपर थड़े बनाए हुए हैं। इसलिए जब तक यह टूटेंगे नहीं, तब तक सही तरीके से सफाई नहीं हो पाएगी।
विनोद बैनीवाल, मुख्य सफाई निरीक्षक, नप सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed