{"_id":"6ae3b8a2754508b9740cb21b","slug":"fraudster-posing-as-an-air-force-officer-to-dupe-candidates-in-the-name-of-agniveer-recruitment-arrested-ambala-news-c-36-1-amb1002-171988-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: वायुसेना अधिकारी बनकर अग्निवीर भर्ती के नाम पर ठगने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: वायुसेना अधिकारी बनकर अग्निवीर भर्ती के नाम पर ठगने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन
अंबाला। अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया के दौरान युवाओं को मेडिकल में पास कराने और फर्जी तरीके से सेना में भर्ती का झांसा देने वाले जालसाज को तोपखाना पुलिस टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी विष्णु कुमार फरीदाबाद के बल्लभगढ़ का रहने वाला है, जो खुद को भारतीय वायुसेना का अधिकारी बताकर युवाओं से ठगी कर रहा था।
पुलिस ने आरोपी से एक फर्जी एयरफोर्स आईकार्ड, फर्जी आधार कार्ड, दो महंगे स्मार्टफोन, एक स्विफ्ट कार और कई अभ्यर्थियों के 10वीं व 12वीं के वास्तविक शैक्षणिक प्रमाणपत्र व एडमिट कार्ड बरामद किए हैं। आरोपी के पास से ढाई से तीन लाख रुपये के चेक भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रतिरूपण द्वारा धोखाधड़ी धारा 319(2)/319, धोखाधड़ी और बेईमानी से संपत्ति हड़पना धारा 318(4), जाली दस्तावेज का उपयोग धारा 338, जालसाजी धारा 336(3), जाली दस्तावेज को असली के रूप में इस्तेमाल करने की धारा धारा 340(2)/340 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
जाल बिछाकर आरोपी तक पहुंची मिलिट्री इंटेलीजेंस
18 अक्तूबर को अंबाला के खड्गा स्टेडियम में अग्निवीरों की भर्ती के लिए प्रक्रिया चल रही थी। इसी दौरान मिलिट्री इंटेलीजेंस को सूचना मिली कि कोई व्यक्ति अग्निवीरों के परिजनों को नौकरी लगवाने का झांसा दे रहा है। उन्होंने आरोपी को ट्रेस करना शुरू किया। इसके बाद आरोपी का नंबर मिला तो उसने अपना नाम रवि बताया। इसके बाद डमी अभ्यर्थी का परिजन बनकर उससे बात की। रवि नाम के व्यक्ति ने बताया कि डॉक्टर साहब ही आपका काम कराएंगे। वह 29 अक्तूबर को अंबाला आएंगे। इसके बाद मिलिट्री इंटेलीजेंस ने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी और सहयोग मांगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
रैना ऑडीटोरियम के बाहर दी दबिश
वीरवार सुबह तोपखाना पुलिस चौकी के एएसआई मुकेश कुमार अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान खड्गा स्टेडियम के पास मुखबिर ने सूचना दी कि स्टेडियम के भीतर चल रही अग्निवीर भर्ती रैली के पास रैना ऑडिटोरियम चौक पर एक सिल्वर रंग की स्विफ्ट कार खड़ी है। कार के पास जीवन नगर गौच्छी, फरीदाबाद निवासी विष्णु कुमार (संचालक, सोल्जर एकेडमी) मौजूद है, जो एयरफोर्स का फर्जी अधिकारी बनकर अभ्यर्थियों को मेडिकल में पास कराने के एवज में पैसे लेने का प्रयास कर रहा है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को काबू कर लिया।
आरोपी की जेब से इकबाल खान (सर्विस-आईएएफ, पर्सनल नंबर) के नाम से एक एयरफोर्स का फर्जी पहचान पत्र मिला, जिस पर आरोपी विष्णु कुमार ने अपनी फोटो लगा रखी थी। इसके अलावा इकबाल खान के ही नाम से बना एक फर्जी आधार कार्ड तथा दो मोबाइल फोन बरामद हुए। आरोपी की स्विफ्ट कार की जांच की गई, तो उसमें से अंबाला, भिवानी, चरखी दादरी, दिल्ली और राजस्थान के विभिन्न अभ्यर्थियों के जॉइन इंडियन आर्मी भर्ती रैली के एडमिट कार्ड की छाया प्रतियां तथा हरियाणा (भिवानी), दिल्ली और अजमेर (राजस्थान) शिक्षा बोर्ड से जारी 10वीं व 12वीं कक्षा की मूल/छायाप्रति सनदें पाई गईं।
-- -- --
बरेली में भी पकड़ा गया था फर्जीवाड़ा
अग्निवीर बनाने के नाम पर फर्जीवाड़ा पहला नहीं है, इससे पहले उत्तर प्रदेश के बरेली में भी सितंबर माह में ऐसा ही मामला सामने आया था। उस मामले में बरेली की कैंट पुलिस और मिलिट्री इंटेलिजेंस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए हरभजन गेट के पास से 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। यह गिरोह अभ्यर्थियों को शारीरिक नाप-तौल और मेडिकल टेस्ट में पास कराने का झांसा देकर पैसे ठगता था। इनके पास से फर्जी आधार कार्ड, मोबाइल फोन और कूट-रचित दस्तावेज बरामद हुए थे।
-- -- -- -- -- -
वर्जन
पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी के साथ इस गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा अब तक वह कितने युवाओं को निशाना बना चुका है।
धर्मबीर सिंह, प्रभारी, छावनी थाना, अंबाला