फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Trouble due to closure of mobile lab, now hope for new one

Ambala News: माेबाइल लैब बंद होने से परेशानी, अब नई की उम्मीद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
Trouble due to closure of mobile lab, now hope for new one
खाद्य सामग्री के सैंपल लेते हुए डॉ याेगश कादयान। विभाग
अंबाला सिटी। जिला अंबाला में इन दिनों खाद्य सुरक्षा विभाग सैंपलिंग के काम में जुटा है। विभाग जो सैंपल भर रहा है, उनकी जांच रिपोर्ट दिवाली के बाद ही आएगी। विभाग के पास सैंपल की जांच करने के लिए पहले मोबाइल लैब थी।
विज्ञापन

इसे विभिन्न जिलों में जांच के लिए शेड्यूल किया जाता था। लेकिन लंबे समय से विभाग के पास मोबाइल लैब की सुविधा नहीं है। इसलिए सैंपल की जांच रिपोर्ट में देरी होती है। अभी तक जिला अंबाला में 44 सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें से अभी तक किसी भी जांच रिपोर्ट नहीं आई है। अब विभाग को नई मोबाइल वैन मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

मोबाइल लैब में होती हैं सब सुविधाएं
खाद्य पदार्थों की जांच के लिए वैसे तो चंडीगढ़ और करनाल में लैब है। लेकिन पहले इसके लिए जिलाें के पास मोबाइल वैन थी। जिसे हर जिले के लिए अलग-अलग दिनों के लिए शेड्यूल किया जाता है। इससे सैंपल की रिपोर्ट भी एक घंटे के भीतर ही आ जाती थी। इससे दुकानदार को भी कार्रवाई का डर बना रहता था और लैब पर भी काम का दबाव नहीं रहता था। अब व्यवस्था न होने के कारण अधिकारियों पर भी काम का बोझ रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
विभाग के पास वर्तमान में लैब वैन की सुविधा नहीं है। इसके लिए निदेशालय को पत्र भेजे गए हैं। निदेशालय स्तर पर ही इसका कार्य किया जा रहा है। विभाग द्वारा लगातार सैंपलिंग का कार्य जारी है।
डॉ. योगेश कादयान, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed