फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Troops from Punjab, Himachal and Karnataka will keep an eye on polling booths in Ambala.

Ambala News: पंजाब, हिमाचल व कर्नाटक की टुकड़ियां रखेगी अंबाला में पोलिंग बूथों पर नजर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2024 03:27 AM IST
विज्ञापन
Troops from Punjab, Himachal and Karnataka will keep an eye on polling booths in Ambala.
अंबाला। लोकसभा चुनावों को लेकर आज होने वाले मतदान के लिए तीन राज्यों की पुलिस मतदान बूथों पर नजर रखेगी। शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव करवाने के लिए पंजाब, हिमाचल व कर्नाटक की टुकड़ियों को बुलाया गया है। इसके अलावा अर्धसैनिक बलों की करीब आठ कंपनियां मोर्चा संभालेगी और चप्पे-चप्पे पर पहरा देंगी। इन कंपनियों में आईटीबीपी की दो कंपनियां व आईआरबी की चार कंपनियां शामिल है। जबकि आरएएफ पहले ही किसान आंदोलन को लेकर अंबाला में है।उधर, पुलिस अधीक्षक अंबाला जश्नदीप सिंह रंधावा ने सभी थाना व चौकी प्रभारियों व सीआईए की टीम को निर्देश दिए है कि अपने-अपने क्षेत्र में ऐसे व्यक्तियों पर विशेष नजर बनाए रखें, जो चुनाव के समय दंगा करते हो, कमजोर व्यक्तियों को दबाते हो, वोट ना डालने देते हो दबंगई करते हो या पैसों या शराब के बदले वोट डलवाकर झगड़ा करवाते हो या इस प्रकार के कार्य की ऐसे व्यक्तियों से आशंका हो तो तुरंत इस प्रकार के व्यक्तियों काबू कर उनके खिलाफ निवारक कार्रवाई अमल में लाई जाए। साथ ही निर्देश दिए कि वह अपने-अपने क्षेत्र में अपराधिक व अन्य गतिविधियों पर विशेष नजर रखते हुए खुफिया तंत्र के साथ उचित तालमेल बनाए रखें। जिससे चुनाव के दौरान अपराधिक गतिविधियों, शराब तस्करी, अवैध हथियार व अन्य अपराधों पर रोक लगाई जा सके। सभी प्रबंधक थाना को हिदायत दी गई की वह अपने-अपने क्षेत्र की सभी पैट्रोलिंग टीम के अधिकारियों के साथ उचित तालमेल रखते हुए अधिक से अधिक गश्त करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed