फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   trifck-kanun-dingher-dirve

ट्रैफिक नियमों से लगाव नहीं, हाईवे पर खतरनाक हुई ड्राइविंग

Wed, 12 Oct 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला सिटी
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला सिटी Updated Wed, 12 Oct 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
अंबाला में ट्रैफिक नियमों की पालना करना लोगों को रास नहीं आ रहा है। यही कारण है कि रोजाना जहां 100 से अधिक चालान हो रहे हैं, वहीं ट्रैफिक पुलिस पोस्टल चालान भी किए गए हैं। इतना ही नहीं अंबाला से मात्र 40 किलोमीटर दूर चंडीगढ़ आते ही सारे ट्रैफिक नियम कानून माने जाते हैं, लेकिन अंबाला में पिछले करीब डेढ़ दशक से सुधार के नाम पर जो भी कुछ किया गया, वह सफल ही नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

यह है स्थिति
अंबाला में ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई बता रही है कि जिले में लोगों को ट्रैफिक नियमों की पालना करने में मजा नहीं आ रहा है। हाईवे व भीतरी बाजारों से गुजरने वाले वाहन चालक यातायात नियमों की पालना करने से परहेज कर रहे हैं। इसी कारण बाजारों में ट्रैफिक हालात बदतर हैं, जबकि हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालक भी इन नियमों की पालना नहीं कर रहे हैं। इसी कारण हाईवे पर सबसे ज्यादा खतरा है, जबकि पुलिस की सारी प्लानिंग अभी तक फेल होती जा रही है। रोजाना जिलेभर में सौ से अधिक वाहनों के चालान हो रहे हैं, लेकिन फिर भी यह आंकड़ा कम होने का नाम नहीं ले रहा है।
विज्ञापन

पोस्टल चालान का आंकड़ा भी बढ़ा
ट्रैफिक पुलिस ने बीते माह में यातायात नियमों की पालना करवाने और व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए पोस्टल चालान शुरू किए हैं। इसके तहत यातायात नियम तोड़ने वाले वाहनों की फोटो खींचकर उसके घर के पते पर चालान भेजा जाता है। ट्रैफिक पुलिस की मानें तो ट्विन सिटी में अब तक 800 पोस्टल चालान कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन योजनाओं से नहीं मिला फायदा
- पुलिस और नगर निगम ने ट्विन सिटी में पार्किंग दी, फिर भी राहत नहीं
- ट्रैफिक नियमों की पालना के लिए आरएसओ साथ लिए, फिर भी वाहन चालक नियम तोड़ रहे हैं
- इंटरसेप्टर गाड़ी से चालान शुरू किए, लेकिन फिर भी हाईवे पर ओवरस्पीड व अन्य नियमों के तहत चालान काटे गए
- पुलिस और प्रशासन ने मिलकर यातायात जागरूकता अभियान चलाया, इसका भी असर नहीं दिख रहा
- यातायात जागरूकता को लेकर स्कूलों और कॉलेजों में सेमिनार हुए, लेकिन यह सिर्फ आयोजन तक सिमट गए

चंडीगढ़ से सीखें सख्ती
कैंट के रहने वाले संजीव आनंद, अजय कुमार, रोहताश, जसबीर सिंह, मनोज शर्मा, सिटी के राजेश कश्यप, मनन वर्मा, सलीम खान, महेंद्र गुप्ता, जगजीत सिंह का कहना है कि यदि नियमित रूप से ट्रैफिक पुलिस कार्रवाई करते तो लोगों को ट्रैफिक नियमों की पालना करने का आदत पड़ेगी। अंबाला से महज 40 किलोमीटर दूर चंडीगढ़ में ट्रैफिक पुलिस यातायात नियमों को लेकर सख्त हैं, जबकि अंबाला में ऐसे हालात नहीं हैं।

---
ट्रैफिक पुलिस लगातार यातायात नियमों की पालना न करने वालों पर कार्रवाई कर रही है। हाईवे पर सबसे ज्यादा ओवरस्पीड के चालान हो रहे हैं, जबकि अन्य क्षेत्रों में भी चालान किए जा रहे हैं। इसके साथ ही पोस्टल चालान भी शुरू किए गए हैं, ताकि लोग अपने वाहन तो कम से कम ठीक तरह से खड़े करें, जो दूसरों के लिए परेशानी पैदा न करें।
- जसबीर सिंह, एसएचओ ट्रैफिक पुलिस, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed