फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Trials for floor ball players will be held for the first time

Ambala News: पहली बार होंगे फ्लोर बॉल खिलाड़ियों के ट्रायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Sep 2023 02:42 AM IST
विज्ञापन
Trials for floor ball players will be held for the first time
अंबाला। विशेष बच्चों को राष्ट्रीय स्तर पर फ्लोर बॉल प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिलेगा और इन्हीं में से कुछ बच्चे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चुने जाएंगे। इसके लिए उन्हें कैंप में अपनी प्रतिभा को दिखाना होगा।
विज्ञापन

पहली बार यह कैंप अंबाला कैंट में कैंटोनमेंट बोर्ड के अधीन स्पेशल बच्चों के स्कूल वात्सल्य में आयोजित होगा, जोकि अंबाला के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। उक्त जानकारी कैंटोनमेंट बोर्ड के मुख्य अधिशासी अधिकारी विनीत लोटे ने दी। उन्होंने बताया कि कैंप का आयोजन स्पेशल ओलंपिक भारत हरियाणा संगठन की ओर से किया जा रहा है, जोकि वात्सल्य स्कूल में 22 से 30 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

इसमें अलग-अलग जिलों से आए 14 बच्चे अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। इसमें सात लड़के और सात लड़कियां हैं जोकि सोनीपत, हिसार,अंबाला, मेवात, रोहतक, गुरुग्राम और करनाल से आएंगे। उनके रहने और खाने-पीने की व्यवस्था स्कूल की ओर से की जाएगी। इस संबंध में तैयारी शुरू कर दी गई है और स्कूल प्राचार्य को भी निर्देश दिए हैं कि वो कैंप शुरू होने से पहले सभी सुविधाओं को दुरुस्त रखें, जिससे कि दूरदराज क्षेत्रों से आने वाले खिलाड़ियों और कोच को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बनाई पहचान
वात्सल्य स्पेशल स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रीय ही नहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। इसमें बोर्ड अधिकारियों का सहयोग और स्कूल प्राचार्य सहित प्रशिक्षकों का अहम योगदान रहा है, जिन्होंने इन मानसिक दिव्यांगो की प्रतिभा को निखारने का काम किया ताकि वो खेल की दुनिया में अपना नाम चमका सकें। इसमें पहले स्थान पर स्केटिंग खिलाड़ी तांशू का नाम है जो विश्वस्तर पर कई प्रतियोगिताओं में बाजी मार चुके हैं। इसके अलावा इसी स्कूल के दिव्यांश अग्रवाल ने बैडमिंटन में और विशांता तामोली ने रिक स्केटिंग में अपनी प्रतिभा से सम्मान हासिल किया।

वर्जन
स्कूल में विशेष विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभा को निखारा जाता है। उन्हें शिक्षा के साथ खेलों के लिए भी प्रेरित किया जाता है। इसमें शिक्षकों और प्रशिक्षकों का विशेष योगदान है जो पूरी निष्ठा और लग्न से स्नेहपूर्वक एक-एक बच्चे का मार्गदर्शन करते हैं और उन्हें खेलों के लिए तैयार करते हैं, जिससे कि प्रदर्शन के दौरान वह विचलित न हों और डगमगाएं नहीं।
यशपाल कुमार, प्राचार्य वात्सल्य स्कूल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed