{"_id":"6865d0086f2e63d2340c974b","slug":"trial-of-three-electric-buses-started-on-barara-and-yamunanagar-route-ambala-news-c-36-1-sknl1003-145407-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: बराड़ा और यमुनानगर मार्ग पर तीन इलेक्ट्रिक बसों का ट्रायल शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: बराड़ा और यमुनानगर मार्ग पर तीन इलेक्ट्रिक बसों का ट्रायल शुरू
विज्ञापन
अंबाला। जीरकपुर और पंचकूला के बाद अब बराड़ा और यमुनानगर के यात्री भी इलेक्ट्रिक बसों का आनंद उठा सकेंगे। इसके लिए रोडवेज ने इन दोनों मार्ग पर तीन इलेक्ट्रिक बसों का ट्रायल शुरू कर दिया। कैंट बस अड्डे से सुबह के समय बराड़ा के लिए एक इलेक्ट्रिक बस, इसी तरह से यमुनानगर के लिए सुबह एक और शाम को दो इलेक्ट्रिक बसें चलेंगी। अगर इन दोनों मार्ग पर सवारियां मिलीं और फायदा हुआ तो इन इलेक्ट्रिक बसों को सुचारू कर दिया जाएगा।
-- -- -- -- -- -- -- --
अंबाला कैंट से बराडा का किराया 45 रुपये
अंबाला कैंट से बराड़ा के लिए इलेक्ट्रिक बस का 45 रुपये किराया रखा गया है। यह बस अंबाला कैंट बस अड्डा से सुबह 7:50 बजे पर बराड़ा के लिए रवाना होगी। बराड़ा पहुंचने के बाद यहीं बस सुबह 9 बजे बराड़ा से अंबाला कैंट के लिए वापसी करेगी। यह बस आने जाने का एक फेरा लगाएगी।
-- -- -- -- -- --
अंबाला कैंट से यमुनानगर का किराया 105 रुपये
अंबाला कैंट से यमुनानगर के लिए इलेक्ट्रिक बस का 105 रुपये किराया रखा गया है। यह इलेक्ट्रिक बस अंबाला कैंट बस अड्डा से सुबह 6:10 बजे यमुनानगर के लिए रवाना होगी। इसके बाद यह बस यमुनानगर से सुबह 8 बजे वापसी होगी। इसी तरह से छावनी बस स्टैंड से शाम को 5:20 बजे और 5:40 बजे पर दो इलेक्ट्रिक बसें यमुनानगर के लिए संचालन करेंगी जो 6:40 बजे और 7 बजे यमुनानगर से अंबाला के लिए वापसी करेंगी।
विज्ञापन
बराड़ा और यमुनानगर मार्ग पर तीन इलेक्ट्रिक बसों को ट्रायल के तौर पर संचालन शुरू किया है। ट्रायल सफल होने के बाद इन बसाें का सुचारू रूप से संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
बिजेंद्र, संस्थान प्रबंधक, बस स्टैंड, अंबाला छावनी।