फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Trial for sports nurseries from 27th

Ambala News: खेल नर्सरियों के लिए ट्रायल 27 से

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
Trial for sports nurseries from 27th
अंबाला। एक अप्रैल से खुलने वाली खेल नर्सरियों के ट्रायल की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 27 से 29 तक अंबाला में खेल विभाग की कुल 19 नर्सरियों के लिए ट्रायल होंगे।
विज्ञापन

इनमें कुल 25 खिलाड़ियों का चयन होगा और पांच खिलाड़ी अलग से प्रतीक्षा सूची में रखे जाएंगे। यह ट्रायल सभी अलग-अलग कोच के खेल मैदान में होंगे, जहां पहले भी नर्सरियां चल रही थीं। अभी केवल सरकारी खेल नर्सरियों को लेकर ट्रायल की तिथि आई है। जबकि निजी खेल नर्सरियों को लेकर आवेदन किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

अभी तक 44 ने निजी खेल नर्सरी के लिए आवेदन किया है। इसका फैसला मुख्यालय की तरफ से लिया जाएगा। बता दें कि अंबाला में कुल 22 सरकारी कोच है लेकिन उनमें से केवल 19 खेल नर्सरियों चलेंगी। जबकि दो कोच में से जिम्नास्टिक व जूडो ओएसपी कोटे से हैं और एक कोच जिम्नास्टिक मूक बधिर है उनकी खेल नर्सरी नहीं चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां चलेंगी खेल विभाग के नर्सरियां
स्वीमिंग कोच राम स्वरूप - ऑल वेदर स्वीमिंग पूल अंबाला छावनी
बॉक्सिंग कोच पूनम शर्मा - वार हीरोज स्टेडियम अंबाला छावनी ,
हैंडबॉल कोच कुसुम यादव - एसडी कॉलेज मैदान अंबाला छावनी
हैंडबॉल कोच रमन दीप जांगड़ा - जीएमएन कॉलेज अंबाला छावनी
हॉकी कोच अमनदीप सिंह - जीएमएन कॉलेज अंबाला छावनी
फुटबॉल विश्वजीत सिंह - वारहीरोज स्टेडियम अंबाला छावनी
बॉक्सिंग कोच संजय कुमार - वारहीरोज स्टेडियम छात्रावास अंबाला छावनी
जिम्नास्टिक कोच परमजीत और सतपाल वारहीरोज स्टेडियम अंबाला छावनी
वालीबॉल कोच संजीव कुमार - छपरा गांव अंबाला
हॉकी कोच जितेंद्र - पुलिस लाइन मैदान अंबाला सिटी
वेटलिफ्टिंग कोच मधु थापा - राजीव गांधी स्टेडियम सेक्टर-10 अंबाला सिटी
बॉस्केट बॉल सतीश हुड्डा - राजीव गांधी स्टेडियम सेक्टर-10 अंबाला सिटी
वुशू कोच रविंद्र - राजीव गांधी सेक्टर -10 अंबाला सिटी
लॉन टेनिस कोच सुखचैन - राजकीय मिडिल स्कूल सेक्टर-9 अंबाला सिटी
ताइक्वांडो कोच जगदीप - वार हीरोज स्टेडियम
फेंसिंग कोच विकास - डीएवी रिवरसाइड स्कूल अंबाला छावनी
बैडमिंटन कोच पूर्णिमा - सुभाष पार्क के पास बैडमिंंटन हॉल
जूडो अशोक कुमार - डीएवी रिवरसाइड
वर्जन

27 से 29 मार्च तक ट्रायल होंगे और एक अप्रैल तक खेल नर्सरियां शुरू होंगी। निजी शिक्षण संस्थानों की तरफ से खेल नर्सरियों के लिए अभी आवेदन किए जा रहे हैं। मुख्यालय से निर्देश आने के बाद ही अलॉट की जाएगी।
डॉ. प्रवीण कुमार, जिला खेल अधिकारी अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed