फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Treatment of patients under Ayushman Yojana stopped even on the fifth day

Ambala News: आयुष्मान योजना के तहत मरीजों का उपचार पांचवें दिन भी बंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Treatment of patients under Ayushman Yojana stopped even on the fifth day
अंबाला। आयुष्मान योजना के छठे दिन भी मरीजों का उपचार बंद रहा। इस मामले को लेकर अब आईएमए 14 अगस्त कोई कोई बड़ा फैसला लेगी, वहीं लंबित भुगतान को लेकर सरकार की तरफ से अभी काेई बातचीत नहीं की गई है, जबकि आईएमए ने सरकार के नाम पत्र भी जारी कर दिया है। हड़ताल के कारण जिले के 46 अस्पतालों में आयुष्मान योजना के तहत लगभग पांच लाख लोगों को उपचार की सुविधा मिलती है, लेकिन लगातार चल रही हड़ताल के कारण 150 से अधिक ऑपरेशन अटक गए हैं, इनमें कान और आंखों के मरीजों की संख्या अधिक है, वहीं प्राइवेट अस्पतालों में चल रही हड़ताल के कारण अब मरीज ने नागरिक अस्पताल का रुख कर लिया है ताकि उनकी परेशानी दूर हो जाए।
विज्ञापन


40 करोड़ बकाया
आयुष्मान योजना के तहत मरीजों को उपचार देने वाले अस्पतालों के लगभग 40 करोड़ रुपये सरकार की तरफ बकाया हैं जोकि अप्रैल माह से लेकर अगस्त तक के बनते हैं, लेकिन सरकार की बेरुखी का खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है, वहीं दूसरी तरफ आईएमए को भी सरकार कोई ठोस आश्वासन नहीं दे रही है। आईएमए अंबाला कैंट के प्रधान डॉ. विवेक मल्होत्रा ने बताया कि आईएमए के निर्देश पर अभी आयुष्मान योजना के मरीजों का उपचार नहीं किया जा रहा है। इस पर 14 अगस्त को आगामी फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन


आईएमए ने लंबित भुगतान को लेकर पत्र लिखा था जोकि आगामी कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है, इसके अलावा उपचार न मिलने की किसी भी मरीज की तरफ से कोई शिकायत नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डाॅ. पवन, डिप्टी सीएमओ, आयुष्मान भारत योजना अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed