फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Travelers kept wandering to go to Punjab

Ambala News: पंजाब जाने के लिए भटकते रहे यात्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Feb 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
Travelers kept wandering to go to Punjab
अंबाला। किसान आंदोलन के चलते पंचकूला, चंडीगढ़, बद्दी, हिमाचल और दिल्ली के रूट प्रभावित हैं। जबकि पंजाब का रूट बंद रहा। इस कारण यात्रियों को भारी पेरशानी का सामना करना पड़ रहा है। अंबाला डिपो, पीआरटीसी और पंजाब रोडवेज ने अपनी बस सेवाएं 12वें दिन भी बंद रखी और एक भी बस पटियाला, लुधियाना, जालंधर और अमृतसर के लिए नहीं गई। वहीं यात्री अंबाला छावनी बस अड्डे पर बसों की इंतजार में खडे़ नजर आए।
विज्ञापन

छावनी के बब्याल निवासी रवि ने बताया कि व पंजाब के लुधियाना और जालंधर के बीच माेरिंडा में प्राइवेट नौकरी करता है। वह छुट्टियों पर आया हुआ था। अब उसे मोरिंडा जाना है, लेकिन सवा घंटा हो गया है। कोई बस नहीें आई। एक प्राइवेट बस आई है। इस बस में यात्री पहले ही ठूंस-ठूंस कर भरे हैं।
विज्ञापन

पटियाला निवासी मुन्ना ने बताया कि उसके परिवार नारायणगढ़ में रहता है वह अपने परिवार से मिलने के लिए नारायणगढ़ आया था। अब उसे पटियाला जाना है, लेकिन एक घंटे से पटियाला की बस नहीं आई है। कोई बोल रहा है, बस आएगी और कोई मना कर रहा है। ऐसे में वह अब वापस नारायणगढ़ जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहारनपुर निवासी बबीता ने बताया कि उसे कालका जाना है और वह पिछले डेढ़ घंटे से कालका की बस की इंतजार कर रही है लेकिन बस नहीं आ रही। पूछताछ केंद्र से जानकारी मिली बैठ जाओ, आ जाएगी तो चले जाना।

उत्तर प्रदेश के जिला मुजफ्फरनगर निवासी शुभम ने बताया कि और पटियाला में सोफा बनाने का काम करता है।कुछ दिन पहले अपने घर गया हुआ था। अब वह पटियाला में काम पर जाने के लिए छावनी बस अड्डे पर पिछले दो घंटे से बस का इंतजार कर रहा है। लेकिन एक भी बस नही आ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed