{"_id":"689b9a1d3a97f0633006e052","slug":"transport-committee-buses-are-taking-passengers-to-yamunanagar-without-boarding-the-bus-ambala-news-c-36-1-sknl1003-147710-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: बिना बोर्ड लगाए यात्रियों को यमुनानगर ले जा रही परिवहन समिति की बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: बिना बोर्ड लगाए यात्रियों को यमुनानगर ले जा रही परिवहन समिति की बसें
विज्ञापन
अंबाला छावनी बस स्टैंड स्थित काउंटर नंबर सात पर खड़ी प्राइवेट बस जिसका बोर्ड उतारा हुआ है। संव
अंबाला। प्राइवेट बसों के चालक परिचालक नियमों को ताक पर रखकर धड़ल्ले से निजी बसाें को रूट से हटकर चला रहे हैं। अंबाला में प्राइवेट बस चालक के पास जगाधरी का परमिट होने के बाद भी यमुनानगर की सवारियों को बैठाकर ले जा रहे है। इस दौरान यह चालक अपनी बसों पर जगाधरी मार्ग का बोर्ड तक नहीं लगा रहे हैं। इसी तरह से लाडवा मार्ग पर चलने वाले प्राइवेट बसों के चालक परिचालक छावनी बस अड्डे से करनाल मार्ग की सवारियों को लेकर जा रहे हैं। इस दौरान मंगलवार की सुबह प्राइवेट बसों के चालक और परिचालक सवारी बैठाने को लेकर आपस में ही भिड़ गए और एक दूसरे के साथ बहस करते हुए धक्का मुक्की करने लगे।
अंबाला में द सहकारी परिवहन समिति की 72 बसें हैं, जो 10 रूटों पर संचालित होती हैं। मंगलवार की सुबह अंबाला छावनी बस अड्डे के काउंटर नंबर पर खड़ी प्राइवेट बस चालक ने बस में बोर्ड नहीं लगाया हुआ था। वहीं बस का परिचालक यमुनानगर की सवारियों को बैठा रहा था, जबकि इस प्राइवेट बस का परमिट जगाधरी तक का है, लेकिन चालक परिचालक छावनी बस अड्डे से जबरदस्ती यमुनानगर की सवारियों को बसों में बैठाते हैं और जगाधरी तक छोड़ते हैं।
इसी तरह से अंबाला छावनी के काउंटर नंबर एक खड़ी प्राइवेट बस जो लाडवा मार्ग पर संचालन करती है। इस बस का परिचालक शाहाबाद, करनाल तक की सवारियों को बैठा रहे थे। यह स्टैंड इंचार्ज ने सवारियों को उतार दिया, वहीं करनाल निवासी सरोज ने बताया कि वह रक्षाबंधन पर छावनी में अपने भाई के घर आई थी अब अपने भाई के विजय के साथ वापस जा रही है। यहां पर प्राइवेट बस चालक ने पहले करनाल बोलकर बैठा लिया अब दूसरे कर्मचारी आए है यह उतार रहे है कि यह बस करनाल नहीं जाएगी।
विज्ञापन
जगाधरी मार्ग के चालक परिचालक यमुनानगर के यात्रियों को बैठा रहे हैं वहीं लाडवा के चालक परिचालक करनाल के यात्रियों को बैठा रहे है। कई बार यात्रियों ने इनके खिलाफ शिकायत दी है। जिसके बाद हमारी और से इस बारे में आरटीए को शिकायत दी गई है।
- बिजेंद्र सिंह, संस्थान प्रबंधक, बस स्टैंड, अंबाला छावनी।
- हमारे पास यमुनानगर और करनाल मार्ग का परमिट नहीं है, इसके बाद भी चालक परिचालक इस रूट की सवारी को बैठा रहे है तो वह गलत हैं उन्हें समझाया जाएगा।
- रामनाथ राणा, प्रधान द सहकारी परिवहन कल्याण समिति अंबाला।