फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Transformers installed at charging stations will be upgraded

Ambala News: चार्जिंग स्टेशन पर लगे ट्रांसफार्मर होंगे अपग्रेड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Transformers installed at charging stations will be upgraded
अंबाला। बस स्टैंड परिसर में चार्जिंग स्टेशन पर लगे ट्रांसफार्मर को अपग्रेड किया जाएगा। जिसके बाद ही अंबाला में पांच और इलेक्ट्रिक बसें लाई जा सकेंगी। अंबाला सिटी बस स्टैंड परिसर में स्थापित चार्जिंग स्टेशन पर 500 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। चार्जिंग स्टेशन पर एक हजार केवीए का ट्रांसफार्मर लगने से इलेक्ट्रिक बसों को चार्ज करने की क्षमता बढ़ जाएगी। एक समय में कई बसों को एक साथ चार्ज किया जा सकेगा। वर्तमान में एक बस को चार्ज करने में 45 मिनट का समय लगता है। ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने के बाद चार्जिंग प्वाइंट भी बढ़ जाएंगे। जिससे अधिक बसों को एक साथ चार्ज किया जा सकेगा। अंबाला में पांच इलेक्ट्रिक बसें हैं। विभाग की ओर से इन बसों को अंबाला सिटी से अंबाला छावनी मार्ग पर संचालन किया जा रहा है। इसके अलावा सुबह और शाम बोह-बब्याल के लिए भी एक इलेक्ट्रिक बस चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed