फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Trains will run from Varanasi to Chandigarh and Katra

Ambala News: वाराणसी से चंडीगढ़ और कटरा के लिए चलेंगी ट्रेनें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2024 06:31 AM IST
विज्ञापन
Trains will run from Varanasi to Chandigarh and Katra
अंबाला। माता वैष्णो देवी दरबार जाने वाले यात्रियों की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। लंबी दूरी की ट्रेनों में भी वेटिंग का ही टिकट मिल रहा है। इसलिए भक्तों की इस परेशानी को देखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन के संचालन का फैसला किया है।
विज्ञापन

अंबाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक नवीन कुमार ने बताया कि वाराणसी-चण्डीगढ़ और श्री माता वैष्णो देवी कटरा-वाराणसी के बीच विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। ट्रेन नंबर 04211 वाराणसी से 17 अगस्त को दोपहर 2:40 बजे प्रस्थान करके अगले दिन सुबह 6:30 बजे अंबाला कैंट और 7:20 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी।
विज्ञापन

वापसी में 04212 चंडीगढ़ से 18 अगस्त की सुबह 9:30 बजे प्रस्थान करके 10:15 बजे अंबाला कैंट और अगले दिन देर रात 1:20 बजे वाराणसी पहुंचेगी। बीच रास्ते ट्रेन दोनों दिशाओं में मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़, रायबरेली, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, जगाधरी-यमुनानगर और अंबाला कैंट रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी। इसी प्रकार दूसरी विशेष ट्रेन नंबर 04624 कटरा से 11, 18 और 25 अगस्त को रात 11:45 बजे प्रस्थान करके अगले दिन सुबह 7:50 बजे अंबाला कैंट और रात 11:55 बजे वाराणसी पहुंचेगी। वापसी में 04623 वाराणसी से सुबह 5:30 बजे रवाना होकर रात 11:20 बजे अंबाला कैंट और अगले दिन सुबह 11:25 बजे कटरा पहुंचेगी। बीच रास्ते ट्रेन दोनों दिशाओं में शहीद कैप्टन तुषार महाजन, जम्मूतवी, पठानकोट छावनी, जालंधर छावनी, ढंडारी कलां, अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, रायबरेली व मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन पर रुकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed