{"_id":"6aa4627b5505c2fbae0937cf","slug":"trains-will-halt-at-budhlada-station-for-the-gurdwara-brahm-bunga-samagam-ambala-news-c-36-1-amb1001-169348-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: गुरुद्वारा ब्रह्म बूंगा समागम के लिए बुढलाडा स्टेशन पर होगा ट्रेन का ठहराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: गुरुद्वारा ब्रह्म बूंगा समागम के लिए बुढलाडा स्टेशन पर होगा ट्रेन का ठहराव
Sat, 12 Sep 2026 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Sat, 12 Sep 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन नंबर 20410 बठिंडा-नई दिल्ली एक्सप्रेस। रेलवे
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। उत्तर रेलवे ने गुरुद्वारा ब्रह्म बूंगा में आयोजित होने वाले वार्षिक समागम और धार्मिक सम्मेलन के मद्देनजर रेल यात्रियों को बड़ी राहत दी है। दिल्ली मंडल के अंतर्गत आने वाले बुढलाडा रेलवे स्टेशन पर बठिंडा-दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस का दो मिनट का अस्थाई ठहराव मंजूर किया गया है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह व्यवस्था 25 सितंबर से 3 अक्तूबर 2026 तक लागू रहेगी।
इसके तहत ट्रेन नंबर 20410 बठिंडा- दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस शाम 4:43 बजे बुढलाडा पहुंचेगी और 4:45 बजे रवाना होगी। वापसी में ट्रेन 20409 दिल्ली-बठिंडा सुपरफास्ट एक्सप्रेस सुबह 10:59 बजे बुढलाडा पहुंचेगी और 11:01 बजे आगे बढ़ेगी। रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस अवधि के दौरान ट्रेन 20409 (दिल्ली-बठिंडा एक्सप्रेस) के बठिंडा स्टेशन पर पहुंचने का समय भी अस्थायी रूप से बदलकर दोपहर 12:30 से 12:35 बजे किया गया है।
उत्तर रेलवे प्रवक्ता हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि स्टेशन नोटिस बोर्ड और पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम के जरिए यात्रियों तक इसकी सूचना पहुंचाने के निर्देश दिए हैं, ताकि समागम में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो।