{"_id":"63c1cbf0e0711c50550d322a","slug":"trains-delayed-due-to-sunny-day-7-arrived-late-ambala-news-knl1333012198-2023-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: दिन में खिली धूप के चलते लेट होने वाली ट्रेनों में गिरावट, 7 देरी से पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: दिन में खिली धूप के चलते लेट होने वाली ट्रेनों में गिरावट, 7 देरी से पहुंची
विज्ञापन
अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।
- फोटो : Ambala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो नंबर - 15 से 19
निकली धूप, सात ट्रेनें आज भी पहुंची लेट
नेता जी एक्सप्रेस 11 घंटे तो गंगा सतलुज एक्सप्रेस आठ घंटे 30 मिनट लेट
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला।
कोहरे के बीच दिन के समय निकली धूप से शुक्रवार को कुछ हद तक राहत मिली। इस धूप का असर बुरी तरह से प्रभावित रेलवे यातायात पर पड़ा। पहले भी अपेक्षा दिन में देरी से पहुंचने वाली ट्रेनों की संख्या कम रही।
शुक्रवार को भी सात गाड़ियां देरी से पहुंची। इस कारण से दूरदराज का सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी हुई। सबसे ज्यादा परेशानी नेताजी एक्सप्रेस से जाने वाले यात्रियों को करना पड़ा। नेताजी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 11 घंटे लेट रेलवे स्टेशन पहुंची। इस कारण यात्री स्टेशन पर ही रात गुजारने के लिए मजबूर रहे।
ये ट्रेनें रहीं लेट
रेलवे के अनुसार गंगा सतलुज एक्सप्रेस आठ घंटे 30 मिनट, अमृतसर एक्सप्रेस सात घंटे 15 मिनट, अमृतसर मेल एक्सप्रेस सात घंटे 15 मिनट, हिमगिरी एक्सप्रेस सात घंटे, सचखंड एक्सप्रेस चार घंटे लेट पहुंची। इस वजह से यात्रियों को स्टेशन पर घंटो इंतजार करते देखा गया।
विज्ञापन
फोटो नंबर - 16
इंतजार में हो गई दोपहर
यात्री मनीष ने बताया कि बिहार जिला सीतामढ़ी जाने के लिए घंटों से आम्रपाली एक्सप्रेस का इंतजार कर रहे हैं। सुबह के 9 बजे से स्टेशन पर पहुंच कर इंतजार करते- करते दोपहर हो गई है।
फोटो नंबर - 17
कई घंटे किया इंतजार
कक्कड़ माजरा के रहने वाले जितेंद्र ने बताया कि अपने परिवार को लेने के लिए स्टेशन आए है, पंरतु नंगल डैम ट्रेन लेट होने के कारण कई घंटो से इंतजार कर रहे हैं।
फोटो नंबर - 18
दो घंटे बैठे स्टेशन
बिहार के जिला कटिहार निवासी राहमतुल्ला ने बताया कि वह अंबाला में ही मजदूरी का काम किया करता है। काम नहीं होने के कारण कटिहार जा रहे हैं। आम्रपाली एक्सप्रेस लेट होने के कारण दो घंटे से स्टेशन पर बैठे हैं और इंतजार करने को मजबूर है।
फोटो नंबर - 19
सर्दी ने किया परेशान
पटियाला से आए सुभाष ने बताया कि काम के सिलसिले से उत्तर प्रदेश के जिला आजमगढ़ के लिए हमसफर एक्सप्रेस का दो घंटे से इंतजार कर रहे हैं। एक तो सर्दी का मौसम और ट्रेनें भी लेट हैं। दोनों तरफ से ही परेशानी है।