{"_id":"6876f358ccb40016810ad5f6","slug":"training-given-to-blos-of-the-assembly-constituency-ambala-news-c-36-1-amb1001-146131-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: बीएलओ को दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: बीएलओ को दिया प्रशिक्षण
Wed, 16 Jul 2025 06:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Wed, 16 Jul 2025 06:03 AM IST
विज्ञापन
नारायणगढ़। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 3 नारायणगढ़ के बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के लिए मंगलवार को प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में बीएलओ को उनके कर्तव्यों, दायित्वों और आधुनिक तकनीकी संसाधनों के उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण कार्यक्रम निर्वाचन पंजीयन अधिकारी एवं एसडीएम शिवजीत भारती के मार्गदर्शन में हुआ। उन्होंने बीएलओ से कहा कि वे अपना कार्य पूरी ईमानदारी, निष्ठा और कर्तव्य परायणता के साथ करें। वे अपने क्षेत्र के सभी पात्र नागरिकों का वोट बनवाना सुनिश्चित कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपना अमूल्य योगदान दें। उनका मुख्य दायित्व यह सुनिश्चित करना है कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके सभी पात्र युवाओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज हों। किसी प्रकार की समस्या आने पर वे अपने क्षेत्र के सुपरवाइजर या चुनाव कार्यालय से तत्काल संपर्क करें।