फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Train driver jump signal, suspend

गोल्डन टेंपल मेल के चालक - परिचालक ने रेड सिग्नल किया ओवरशूट, सस्पेंड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 03:05 AM IST
विज्ञापन
Train driver jump signal, suspend
मुंबई से अमृतसर जा रही गोल्डन टैंपल मेल अंबाला यार्ड में रेड सिग्नल ओवरशूट कर गई तो इलेक्ट्रॉनिक संचार प्रणाली के माध्यम से सूचना तुरंत सेक्शन इंचार्ज के पास पहुंची। इसके बाद सभी विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और चालक व परिचालक को ट्रेन से नीचे उतारकर काबू किया। लगभग 2.30 घंटे की देरी के बाद ट्रेन को अंबाला स्टॉफ सहित अमृतसर की तरफ रवाना किया गया। ट्रेन के चालक और परिचालक को सस्पेंड कर दिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 23 कोच के साथ ट्रेन नंबर 02903 मुंबई-अमृतसर गोल्डन टैंपल मेल शुक्रवार रात करीब 12.55 पर अंबाला स्टेशन के प्लेटफार्म 4 पर पहुंची। 2 मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन रात 12.57 पर अमृतसर की तरफ रवाना हो गई। ट्रेन जैसे ही अंबाला शहर यार्ड की तरफ पहुंची तो सेक्शन इंचार्ज ने विभागीय अधिकारियों को रात 1.10 बजे सूचना दी कि ट्रेन सिग्नल नंबर 79 को रात 1.04 बजे ओवरशूट यानि पार कर गई है। सूचना मिलते ही अधिकारी शहर की तरफ रवाना हो गए और ट्रेन को शहर के नजदीक रात 1.26 पर रोक लिया गया और ट्रेन को धीरे-धीरे शहर स्टेशन की मेन लाइन पर लाकर खड़ा किया गया। इसके बाद अंबाला का लोको स्टॉफ ट्रेन नंबर 01077 झेलम एक्सप्रेस से शहर स्टेशन पहुंचा। ट्रेन को लगभग 2.30 घंटे की देरी से अमृतसर की तरफ रवाना किया।
विज्ञापन

-----------------------------
अमृतसर का स्टॉफ सस्पेंड
गोल्डन टेंपल मेल में फिरोजपुर मंडल का स्टॉफ तैनात था। ट्रेन को अमृतसर हेडक्वार्टर से लोको पायलट विजय कुमार, सह लोको पायलट दीपक कमार व गार्ड भूपेंद्र सिंह तैनात थे। ओवरशूट के कारण तुरंत प्रभाव से लोको पायलट व सह लोको पायलट को सस्पेंड कर दिया है, वहीं गार्ड से पूछताछ की जा रही है। घटना के तुरंत बाद चालक व सह लोको पायलट का मेडिकल भी करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------------
फकिरोजपुर भेजी जाएगी रिपोर्ट
ट्रेन का संचालन फिरोजपुर मंडल का स्टॉफ कर रहा था। घटना अंबाला मंडल के अधीन हुई है, इसलिए प्राथमिक जांच के आधार पर चालक व परिचालक को सस्पेंड कर दिया है। आगामी जांच रिपोर्ट तैयार कर फिरोजपुर मंडल को भेजी जाएगी। उनके स्तर पर ही नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
पंकज गुप्ता, एडीआरएम आपरेशन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed