फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   train disturb

लुधियाना हिसार रूट पर 13 दिसंबर को आठ घंटे तक बंद रहेंगी ट्रेने

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
train disturb
रेलवे विद्युतीकरण के चलते 13 दिसंबर को आठ घंटे तक लुधियाना हिसार रूट ट्रेनों का आवागमन बंद रहेगा। रेलवे ने हरियाणा के रायपुर रेलवे स्टेशन पर इंटरलॉकिंग टाइल्स के कार्य के चलते ब्लॉक लिया है। रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन संख्या 54634 लुधियाना-भिवानी के बीच दौड़ने वाली ट्रेन जाखल-भिवानी के बीच रद्द रहेगी। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 54636 लुधियाना-हिसार के बीच चलने वाली ट्रेन धूरी-हिसार के बीच रद्द रहेगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 54635 हिसार-लुधियाना के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन हिसार-धूरी, ट्रेन संख्या 54631 भिवानी-धुरी के बीच चलने वाली ट्रेन भिवानी-जाखल के बीच बंद रहेगी। ट्रेन संख्या 54632 धूरी-सिरसा के बीच की ट्रेन जाखल-सिरसा के बीच, ट्रेन संख्या 54633 सिरसा-लुधियाना के बीच की पैसेंजर ट्रेन सिरसा-जाखल के बीच रद रहेगी। यह ब्लॉक सुबह 10 बजकर 10 मिनट से शाम 6 बजकर 10 मिनट तक रहेगा। इस दौरान किसी भी ट्रेन का संचालन नहीं होगा। सीनियर डीसीएम अंबाला हरि मोहन ने बताया कि काम पूरा होने के बाद रूट को बहाल कर दिया जाएगा। कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से बंद भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed