{"_id":"6ad3e46381e2d964460c9159","slug":"traffic-halted-for-two-hours-ambala-news-c-36-1-amb1002-171403-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: किसानों ने हिसार रोड पर खड़ी कीं ट्रैक्टर-ट्रॉलियां, दो घंटे ठप रहा यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: किसानों ने हिसार रोड पर खड़ी कीं ट्रैक्टर-ट्रॉलियां, दो घंटे ठप रहा यातायात
विज्ञापन
एसडीएम किसान नेता को समझाते हुए। संवाद
- फोटो : shiv tripathi
- धान खरीद में कटौती और पोर्टल में खामी पर भड़के, एसडीएम के आश्वासन पर माने
माई सिटी रिपोर्टर
अंबाला सिटी। धान की खरीद में आ रही दिक्कतों और पोर्टल की तकनीकी समस्याओं से परेशान किसानों का गुस्सा शनिवार को सड़क पर फूट पड़ा। अनाज मंडी के बाहर हिसार रोड पर किसानों ने लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। सड़क पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियां अड़ाकर मुख्य मार्ग को पूरी तरह जाम कर दिया।
इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे राहगीरों और लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि, मौके पर पहुंचे एसडीएम दर्शन कुमार के ठोस आश्वासन के बाद करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद जाम खुलवाया जा सका।
शनिवार दोपहर करीब 12:15 बजे किसानों ने अंबाला शहर अनाज मंडी के बाहर हिसार रोड पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियां खड़ी कर रास्ता बंद कर दिया। किसानों के सड़क पर उतरते ही यातायात ठप हो गया। किसानों ने सड़क पर बैठकर नारेबाजी शुरू कर दी। कुछ देर बाद लंगर चलने लगा।
विज्ञापन
पुलिस बल किया तैनात
स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए स्थानीय पुलिस प्रशासन हरकत में आया और मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। पुलिस अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने का प्रयास किया। यह विरोध प्रदर्शन दोपहर करीब 2:15 बजे तक चला। प्रशासन की समझाइश और संतोषजनक आश्वासन के बाद किसानों ने खुद ही अपने ट्रैक्टर-ट्रॉलियां वहां से हटा लीं, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।
किसानों ने रखी समस्याएं
प्रदर्शन के दौरान मौके पर मौजूद किसानों ने जमकर रोष जताया। किसानों का आरोप था कि मंडियों में उनकी फसल की खरीद के दौरान मनमानी की जा रही है। भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के नेता जय सिंह जलबेड़ा ने आरोप लगाया कि उनकी धान की बोरियों में 26-26 किलो तक वजन लिया जा रहा है, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों ने मांग उठाई कि इस प्रकार की अतिरिक्त कटौतियों को तुरंत प्रभाव से बंद किया जाए और धान की पारदर्शी तरीके से खरीद सुनिश्चित की जाए, ताकि उन्हें आगे किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर जीत सिंह मोहड़ी ने कहा कि पोर्टल के कारण भी किसान काफी परेशान हैं।
धान का एक-एक दाना खरीदा जाएगा : एसडीएम
हिसार रोड पर जाम की सूचना मिलते ही अंबाला शहर के एसडीएम दर्शन कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने वहां मौजूद आक्रोशित किसानों की समस्याओं को ध्यान से सुना। किसानों की शिकायतों को सुनने के बाद एसडीएम ने उन्हें आश्वस्त किया कि प्रशासन उनके हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
एसडीएम दर्शन कुमार ने किसानों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि किसानों का धान का एक-एक दाना खरीदा जाएगा और किसी भी किसान को अपनी फसल बेचने में दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे आगामी सोमवार को सीधे डीडीपीओ कार्यालय पहुंचें, जहां पोर्टल पर उनकी फसल और समस्याओं से जुड़े मामलों को तुरंत ठीक कराया जाएगा। प्रशासन के इस आश्वासन के बाद किसानों का गुस्सा शांत हुआ और उन्होंने प्रदर्शन समाप्त कर दिया।

एसडीएम किसान नेता को समझाते हुए। संवाद- फोटो : shiv tripathi