{"_id":"6aecd290f42d6c972f068168","slug":"traffic-disrupted-due-to-rally-at-gandhi-maidan-people-left-stranded-ambala-news-c-36-1-amb1001-172290-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: गांधी मैदान में रैली से बिगड़ी यातायात व्यवस्था, भटकते रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: गांधी मैदान में रैली से बिगड़ी यातायात व्यवस्था, भटकते रहे लोग
विज्ञापन
अंबाला छावनी के गांधी मैदान में आयोजित रैली में जाते लोग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की जनसभा के दौरान वीरवार को छावनी की यातायात व्यवस्था चरमरा गई। गांधी मैदान की ओर जाने वाले प्रमुख रास्तों पर वाहनों का दबाव अचानक बढ़ जाने से कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इस अव्यवस्था के कारण न केवल दैनिक यात्री, बल्कि बस अड्डे, रेलवे स्टेशन और सिटी क्षेत्र की ओर जाने वाले लोग दिनभर वैकल्पिक मार्गों की तलाश में भटकते रहे।
रैली को लेकर प्रशासन की ओर से प्रमुख सड़कों पर आवाजाही सीमित कर दी गई थी। मुख्य रास्तों से ट्रैफिक डायवर्ट किए जाने के कारण वाहन चालकों को अनजाने रास्तों से गुजरना पड़ा। बाजार, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पहुंचने के लिए लोग गलियों और वैकल्पिक मार्गों को ढूंढ़ते नजर आए, लेकिन वहां भी जाम की स्थिति के कारण गाड़ियां रेंगती रहीं।
-- -- -
बाहरी पुलिस को नहीं था रास्तों का अंदाज
यातायात को नियंत्रित करने के लिए विभिन्न जिलों से अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था। हालांकि, स्थानीय भूगोल और छावनी के अंदरूनी संपर्क मार्गों की सटीक जानकारी न होने के कारण पुलिसकर्मी राहगीरों को सही मार्गदर्शन नहीं दे सके। चौराहे पर खड़े जवानों से रास्ता पूछने पर भी चालकों को ठोस दिशा नहीं मिल पाई, जिससे भ्रम की स्थिति और ज्यादा बढ़ गई।
विज्ञापन
-- -- -
अंदरूनी बाजारों में लगी वाहनों की कतारें
मुख्य सड़कों पर लगा जाम धीरे-धीरे छावनी के अंदरूनी बाजारों तक फैल गया। बाजारों में चौपहिया और दोपहिया वाहनों की लंबी कतारें लग जाने से खरीदारों और पैदल चलने वालों के लिए निकलना दूभर हो गया जोकि स्थानीय लोगों के लिए भी परेशानी का सबब बन गया।
-- -- --
लोगों ने बताई समस्या-
वीआईपी मूवमेंट और बड़ी रैलियों के दौरान आम जनता के आवागमन के लिए ठोस योजना बनाई जानी चाहिए, ताकि जरूरी काम से निकलने वाले लोगों को इस तरह की परेशानी न झेलनी पड़े।
बचितर सिंह, वाहन चालक
-- -- -
सड़क पार करके रेलवे कॉलोनी की तरफ जाना था। लेकिन उन्हें नहीं जाने दिया गया। उन्हें दूसरे रास्ते से लंबा काटकर घर जाना पड़ा। इससे काफी परेशानी हुई।
- संजय, राहगीर।
-- -- -
यह कैसा नियम है कि बीच रास्ते वाहन को रोककर वापिस लौटाया जा रहा है। यह अव्यवस्था नहीं तो और क्या है। पुलिस व प्रशासन को इसका उचित समाधान करना चाहिए था।
- चरणजीत सिंह, वाहन चालक