फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Traders angry at nap, said - did not even give notice

Ambala News: नप पर गुस्साए व्यापारी, बोले- नोटिस तक नहीं दिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Aug 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Traders angry at nap, said - did not even give notice
अंबाला। छावनी में नगर परिषद की ओर से हाल ही में अतिक्रमण हटाने के लिए की गई तोड़फोड़ अब गले की फांस बन गई है। इस कार्रवाई के लिए दुकानदार ही नगर परिषद के विरोध में उतर आए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को कई दुकानदार नगर परिषद में पहुंचे। यहां उन्होंने नगर परिषद की कार्रवाई का विरोध किया। इस दौरान इनेलो प्रदेश प्रवक्ता ओंकार सिंह भी मौजूद रहे। दुकानदारों ने अधिकारियों को ज्ञापन देने के बाद रोष प्रकट करते हुए बताया कि नगर परिषद ने दुकानदारों के थड़े तोड़ने का काम पिछले दिनों किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई से पहले दुकानदारों को नगर परिषद की तरफ से कोई नोटिस तक नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि क्या हम आतंकवादी हैं या अपराधी हैं जो बिना बताए व्यापारियों को निशाना नगर परिषद प्रशासन द्वारा बनाया जा रहा है। दुकानदारों ने आरोप लगाया कि अधिकारियों को पता ही नहीं कि अंबाला पुराने नक्शे पर बना हुआ है। दुकानों के आगे बने थड़े पास हैं। थड़े दुकानों का एक हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तक थड़ों को तोड़ने से यातायात का भी कोई समाधान नहीं निकलता है। जो फुटपाथ पहले ही बनाए हैं उस पर गंदगी पड़ी रहती है। लोग इन फुटपाथों पर चलते भी नहीं है। दुकानदारों को पहले ही काफी नुकसान हो चुका है। दुकानदारों ने यह भी आरोप लगाया कि छावनी में बिना सोचे रुपये बर्बाद किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed