{"_id":"697d208baf913c6a4b053b75","slug":"tourists-increased-in-trains-due-to-snowfall-in-shimla-ambala-news-c-36-1-amb1001-157360-2026-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: शिमला में बर्फबारी सेे ट्रेनों में बढ़े सैलानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: शिमला में बर्फबारी सेे ट्रेनों में बढ़े सैलानी
विज्ञापन
बर्फबारी के बीच कालका-शिमला रेल खंड पर चलती टॉय ट्रेन। रेलवे
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। पहाड़ों पर हुई ताजा बर्फबारी ने रेलवे और पर्यटन कारोबार की चांदी कर दी है। बर्फ के दीदार की चाहत में सैलानी इस कदर उमड़े हैं कि बीते पांच दिनों के भीतर यात्रियों की संख्या में 39.70 प्रतिशत की भारी वृद्धि दर्ज की गई है।
आलम यह है कि जो ट्रेनें पहले खाली चल रहीं थीं, अब उनमें पैर रखने की जगह नहीं है। बर्फबारी से पहले जहां प्रतिदिन औसत यात्रियों की संख्या 3522 थी, वहीं बर्फ गिरने के बाद यह आंकड़ा बढ़कर 4920 पर पहुंच गया है।
इस भारी भीड़ का सीधा असर राजस्व पर भी दिखा है। रेलवे की दैनिक कमाई जो पहले 11.96 लाख रुपये के करीब थी, अब वह उछाल मारकर 16.83 लाख रुपये प्रतिदिन तक पहुंच गई है। यानी रोजाना की कमाई में लगभग 4.87 लाख रुपये का इजाफा हुआ है। संवाद