फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Tourist bus collides with trolley on highway, operator killed, 9 passengers seriously injured

Ambala News: हाईवे पर ट्राॅले से टकराई टूरिस्ट बस, परिचालक की मौत, 9 यात्री गंभीर घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
Tourist bus collides with trolley on highway, operator killed, 9 passengers seriously injured
अंबाला शहर ​स्थित जग्गी सिटी सेंटर के पास हाइवे पर खड़ी क्षतिग्रस्त डबलडेकर बस। संवाद
- कालका चौक पर ट्रॅाला चालक के बिना सिग्नल अचानक ब्रेक लगाने से हुआ हादसा
विज्ञापन



माई सिटी रिपोर्टर
अंबाला सिटी। नेशनल हाईवे पर पालिका विहार (कालका चौक) के पास शनिवार सुबह एक ट्राॅले ने अचानक ब्रेक लगा दिए जिससे पीछे से आ रही टूरिस्ट बस टकरा गई। इस हादसे में दिल्ली से जालंधर जा रही टूरिस्ट बस (डबल डेकर) की अगली सीट पर बैठे परिचालक दिल्ली के तीमारपुर निवासी जितेश उर्फ छोटू की मौत हो गई, जबकि 9 सवारियां घायल हो हैं। नेशनल हाईवे की पेट्रोलिंग टीम और पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से घायलों को अंबाला सिटी व कैंट के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
पुलिस को दी शिकायत में बस चालक जालंधर निवासी स्वर्ण सिंह ने बताया कि वह 25 सितंबर की रात करीब 10:15 बजे विजय कुमार कंपनी की डबल डेकर बस में सवारियां लेकर दिल्ली से जालंधर के लिए रवाना हुआ था। शनिवार सुबह करीब 4:30 बजे जब बस अंबाला सिटी में जीटी रोड पर पालिका विहार के पास फ्लाईओवर पर पहुंची तो आगे चल रहे एक ट्रॉला चालक ने बिना इंडिकेटर दिए हाईवे के बीचों-बीच इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए। इस कारण बस अनियंत्रित होकर ट्रॉले के पिछले हिस्से से जा टकराई।
विज्ञापन

घायलों में नोएडा के अरविंद और गुड़गांव की मुस्कान भी शामिल
सिटी नागरिक अस्पताल में जालंधर निवासी सूर्या को प्राथमिक उपचार के बाद चंडीगढ़ रेफर किया गया, जहां से उनकी माता स्नेहा उन्हें जालंधर ले गईं। नोएडा निवासी अरविंद को भी चंडीगढ़ रेफर किया गया था, लेकिन परिजन उन्हें अपने साथ ले गए। लुधियाना निवासी निखार (जो दिल्ली से जालंधर जा रही थीं) का इलाज जारी है। वहीं कैंट नागरिक अस्पताल में गुरुग्राम से जालंधर जा रहीं सीए मुस्कान (जालंधर निवासी) हादसे के वक्त सो रही थीं, उन्हें चोटें आई हैं। गुरुग्राम से लुधियाना जा रहीं 40 वर्षीय गायत्री पांडे पति शंभू नाथ के साथ घायल हुई हैं। वहीं, 25 वर्षीय एक अज्ञात युवती की बेसुध हालत को देखते हुए उन्हें चंडीगढ़ रेफर किया गया है। घायल ध्रुव व मनीष को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंधेरे का फायदा उठाकर भागा ट्रॉला चालक
शिकायतकर्ता के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के तुरंत बाद ट्रॉला चालक अंधेरे का फायदा उठाकर ट्रॉला सहित भाग गया। पुलिस के अनुसार, बस चालक स्वर्ण सिंह के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। बयानों के आधार पर अज्ञात ट्राॅला चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।


आरोपी ट्रॉला चालक की तलाश के लिए सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।
- विजय कुमार, डीएसपी मुख्यालय, अंबाला सिटी

अंबाला शहर स्थित जग्गी सिटी सेंटर के पास हाइवे पर खड़ी क्षतिग्रस्त डबलडेकर बस। संवाद

अंबाला शहर स्थित जग्गी सिटी सेंटर के पास हाइवे पर खड़ी क्षतिग्रस्त डबलडेकर बस। संवाद

अंबाला शहर स्थित जग्गी सिटी सेंटर के पास हाइवे पर खड़ी क्षतिग्रस्त डबलडेकर बस। संवाद

अंबाला शहर स्थित जग्गी सिटी सेंटर के पास हाइवे पर खड़ी क्षतिग्रस्त डबलडेकर बस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed