फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Tomorrow will be Saraswati Pujan

सर्वार्थ सिद्धि और रवि योग के साथ बंसत पंचमी कल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
Tomorrow will be Saraswati Pujan
माघ मास की शुक्ल पक्ष में बसंत पंचमी मनाई जाती है। इस बार मंगलवार को शाम 5:46 मिनट तक पंचमी रहेगी और इसी दिन बसंत पंचमी का पर्व मनाया जाएगा। वैसे तो पूरा दिन पूजा की जा सकती है लेकिन सबसे अच्छा समय सूर्य उदय से 12 बजकर 12 मिनट तक है। इस बार बसंत पर सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग बन रहा है। पंडित देव मित्र पाण्डेय हरे दरवाजे वाले के अनुसार बसंत पंचमी पर भगवान विष्णु और सरस्वती जी की पूजा करने का बहुत महत्व है। इस दिन प्रात:काल स्नान के बाद पीले या सफेद वस्त्र पहन कर प्रथम श्री गणेश जी की पूजा करने के बाद विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा करें। पूजा पीली वस्तुओं से करनी करनी चाहिए जैसे पीले फूल, चावल में हल्दी मिलाकर पीला करें। पीले मीठे चावल बनाकर दूध, दही, शहद, तुलसी, पंच मेवा आदि मिलाकर इस पंचामृत से मां सरस्वती को भोग लगावें और ऊँ ऐं सरस्वत्यै नम:‘ इस मंत्र का जप करें। बीज मंत्र ऐं का ही जप करें। इस दिन विद्यार्थी को इस मंत्र का जप करना बहुत शुभदायक रहता है। देवी भागवत पुराण के अनुसार मां सरस्वती की सर्वप्रथम पूजा भगवान श्री कृष्ण ने की थी।
विज्ञापन

राशि के अनुसार इस तरह करें पूजन
पं. वासु शास्त्री के अनुसार मेष, वृश्चिक राशि वाले मां सरस्वती को लाल फूल, लाल फल, लाल वस्त्र चढ़ायें। वृष, तुला राशि वाले सफेद फूल, सफेद फल, सफेद वस्त्र व खीर चढ़ायें। मिथुन, कन्या राशि वाले हरे या लाल वस्त्र, कच्चा केला, कच्चे अमरूद, हरी मिठाई चढ़ायें। कर्क राशि वाले सफेद फूल, सफेद फल, सफेद वस्त्र और खीर चढ़ाएं। सिंह राशि वाले लाल फूल, लाल फल, लाल वस्त्र व अनार चढ़ायें। धनु व मीन राशि वाले पीली वस्तु, पीले फूल, पीले वस्त्र केसर की खीर, पीली मिठाई चढ़ाएं। मकर, कुंभ राशि वाले को हलुवा, मिले जुले फल, भूरे रंग का वस्त्र चढ़ाएं। इन सब को चढ़ाने के बाद इस मन्त्र ऊँ ऐं सरस्वत्यै नम: का 108 बार जप करें या 9 बार सरस्वती चालीसा का पाठ करें ऐसा करने से मां सरस्वती की कृपा बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed