फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Tomorrow the city will be immersed in devotion to Krishna

Ambala News: कल कृष्ण की भक्ति में डूबेगा शहर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
Tomorrow the city will be immersed in devotion to Krishna
अंबाला। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी सोमवार को धूमधाम से मनाई जाएगी। इसे लेकर जिला के सभी मंदिरों में जोर शोर से तैयारियां चल रही है।
विज्ञापन

हिल रोड स्थित सनातन धर्म मंदिर में दो क्विंटल गेंदा के फूलों से विग्रहों को सजाया जाएगा। इसके अलावा मंदिर में सात झांकियां भी बनाई जा रही हैं। वहीं बीसी बाजार का श्री सनातन धर्म मंदिर, गौशाला स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में मेरा कान्हा सबसे सुंदर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा लाल कुर्ती बाजार स्थित श्री सनातन धर्म और रेस कोर्स मंदिर में साफ सफाई, सजावट और रंगबिरंगी लाइट लगाने का काम किया जा रहा है।
हिल रोड स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर सभा प्रधान प्रोफेसर तारा चंद गुप्ता ने बताया कि हर साल की भांति इस साल भी छावनी के हिल रोड स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में दो दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई जाएगी। मंदिर को रंगबिरंगी लाइट और सजावटी बेल से सजाया गया है। इसके अलावा मंदिर में सभी सभी विग्रहों को दो क्विंटल प्राकृतिक गेंदा के फूलों से सजाया जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा श्री सनातन धर्म सभा के युवक मंडल के सदस्यों अचिलेस शर्मा, राजेश गुप्ता, संजय मल्होत्रा, संजय गुप्ता व अन्य द्वारा भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं पर आधारित सात विभिन्न आकर्षक वाली झांकियां बनाई गई हैं। जिसमें भगवान शिव जमीन पर लेटे हुए तथा मां काली का रोद्ररूप दिखाया गया। इसके अलावा श्रीराम भीलनी के झूठे बेर खाते हुए, रामेश्वरम ज्योर्तिलिंग की स्थापना, जरासंध वध, गोवर्धन पर्वत उठाते श्रीकृष्ण और कारागार में भगवान श्री कृष्ण का जन्म की झाकियां बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार की शाम सात बजे श्री हनुमान चालीसा के साथ मंदिर के कपाट सभी दर्शनार्थियों के लिए खोल दिये जाएंगे। इसके अलावा मंदिर के बाहर जन्माष्टमी का मेला लगा होगा। जो आकर्षण का केंद्र होगा। मध्यरात्री 12 बजे श्रीकृष्ण जन्म पर आरती की जाएगी। इसके बाद पेडे़, फल, मक्खन, मिश्री धनियां एवं चरणामृत का प्रसाद श्रद्धालओं को वितरित किया जाएगा।
बीसी बाजार का श्री सनातन धर्म मंदिर
पंडित अनिल शर्मा ने बताया कि छावनी के बीसी बाजार स्थित श्री सनातनधर्म सभा स्टाफ रोड पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई जाएगी। मंदिर को रंग बिरंगी लाइट से सजाया जाएगा। वहीं शिवलिंग का भी भव्य श्रृंगार किया जाएगा और सुंदर रंगोली बनाई जाएगी। इसके अलावा मंदिर परिसर में रासलीला होगी। इसके बाद कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। वहीं, फूल डोल मेला 30 अगस्त शुक्रवार को आयोजित किया जाएगा।

मंदिर में मेरा कान्हा सबसे सुंदर विशेष प्रतियोगिता का होगा आयोजन
पंडित कैलाश भट्ट ने बताया कि गोशाला स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में सोमवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला का सायं साढे़ सात बजे आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान पांच साल तक की आयु के बच्चों के लिए मेरा कान्हा सबसे सुंदर विशेष प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान महारास और मनमोहक झांकियां भी प्रस्तुत कि जाएगी। आकर्षक लाइट और फूलों की सजावट भी की जा रही है। इसके बाद रात 12 बजे श्रीकृष्ण के जन्म पर आतिशबाजी की जाएगी। इसके बाद पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed