{"_id":"67c0cac4bd8eb8e9370e5da6","slug":"toilet-not-found-on-platform-2-to-7-ambala-news-c-36-1-amb1001-138345-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: प्लेटफाॅर्म दो से सात पर नहीं मिला शौचालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: प्लेटफाॅर्म दो से सात पर नहीं मिला शौचालय
Fri, 28 Feb 2025 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Fri, 28 Feb 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। प्लेटफार्म दो से लेकर सात तक एक भी शौचालय नहीं है। वहीं बारिश के दिनों में प्लेटफाॅर्मों पर लगे टीन के शेड भी टपकते रहते हैं। इसके अलावा स्टेशन पर बिकने वाले खाद्य पदार्थों को खुले में रखा गया है। यह खुलासा मंडल रेलवे उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति (डीआरयूसीसी) के नामित सदस्य सतीश मौदगिल की ओर से तैयार की गई रिपोर्ट से हुआ है।
इन समस्याओं के संबंध में जल्द ही नामित सदस्य मंडल रेल प्रबंधक से मुलाकात करेंगे और यात्रियों से जुड़ी इन समस्याओं के सुधार को लेकर मंत्रणा करेंगे।
जानकारी के अनुसार डीआरयूसीसी के नामित सदस्य सतीश सतीश मौदगिल ने वीरवार को अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्लेटफाॅर्मों, शौचालय, खान-पान के स्टाल और सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्हें प्लेटफाॅर्म दो से लेकर सात पर एक भी शौचालय नजर नहीं आया। उन्हें देखा कि इस सुविधा के न होने से अन्य यात्रियों सहित विशेषकर महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। प्लेटफाॅर्म पर मौजूद कुछ यात्रियों ने बताया कि अगर वो शौच के लिए प्लेटफॅार्म दो या अन्य किसी से एक नंबर पर बने शौचालय में जाते हैं तो ट्रेन छूट जाती है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि शौचालय के संबंध में कई बार रेल यात्रियों की ओर से शिकायत की जा चुकी है। इसके बाद भी आजतक प्लेटफार्म दो सहित प्लेटफाॅर्म सात तक एक भी शौचालय का निर्माण नहीं किया गया।
छत से टपक रहा पानी : निरीक्षण के दौरान डीआरयूसीसी सदस्य को सबसे बड़ी खामी प्लेटफाॅर्माें पर लगाई गई टीन के शेड को देखने पर मिली। सभी प्लेटफाॅर्म के शेड में से पानी टपक रहा था और नीचे खड़े यात्रियों के कपड़े भीग रहे थे। इसके अलाव किसी भी प्लेटफाॅर्म पर प्राथमिक उपचार की सुविधा नहीं थी। यदि अचानक किमी भी यात्री को मेडिकल सहायता की जरूरत हो तो ये उसके लिए यह एक गंभीर समस्या बन सकती है।