फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Today is the last day to apply for Polytechnic, admissions will be done tomorrow

Ambala News: पॉलिटेक्निक में आवेदन का आज आखिरी दिन, कल होंगे दाखिले

Thu, 21 Aug 2025 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Thu, 21 Aug 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Today is the last day to apply for Polytechnic, admissions will be done tomorrow
शहर के राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में आवेदन करते हुए अभ्यर्थी। संवाद
अंबाला सिटी। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में खाली सीट को भरने के लिए बुधवार को भी आवेदन प्रक्रिया जारी रही। बुधवार तक डिप्लोमा इंजीनियरिंग में 65 और लेटरल एंट्री में 25 आवेदन पहुंच चुके थे। शुक्रवार को संस्थान में मेरिट के अनुसार दाखिले किए जाएंगे। तकनीकी शिक्षा विभाग ने दाखिला की तारीख को 15 सितंबर तक बढ़ाया है। संस्थान प्राचार्य डॉ. राजीव सपरा ने बताया कि खाली सीट पर दाखिला लेने के लिए वीरवार आवेदन करने का आखिरी दिन है। शुक्रवार को इन सीट पर दाखिले किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि डिप्लोमा इंजीनियरिंग में सामान्य, आर्थिक रूप से कमजोर और डीएफडब्ल्यू श्रेणी में 67 सीटें खाली पड़ी हैं। इसी तरह लेटरल एंट्री में इन्ही श्रेणी के अंतर्गत करीब 64 सीटें खाली हैं।
विज्ञापन


आईटीआई में 32 अभ्यर्थियों ने लिया दाखिला
अंबाला सिटी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में बुधवार को दाखिले किए गए। संस्थान में बची 268 रिक्त सीट पर दाखिला लेने के लिए कुल 44 आवेदन प्राप्त हुए और इसमें से कुल 32 छात्रों ने दाखिला लिया। संस्थान के एपीओ दिनेश राणा ने बताया कि आईटीआई अंबाला शहर में प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर, फाउंड्रीमैन, वुड वर्क टेक्नीशियन, पेंटर जनरल, डीएमएम, एडवांस सीएनसी, आर्किटेक्चुरल ड्रॉफ्समैन, साॅयल टेस्टिंग एवं अन्य ट्रेड में नौकरी की संभावना है। इन ट्रेड में अभ्यर्थी दाखिला लेकर अपना भविष्य बना सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed