फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Thunderstorms in Mulana uproot trees, disrupt traffic, and damage vehicles

Ambala News: मुलाना में आंधी–बारिश से पेड़ गिरे,यातायात बाधित, वाहनों को नुकसान

Sat, 24 Jan 2026 02:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sat, 24 Jan 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Thunderstorms in Mulana uproot trees, disrupt traffic, and damage vehicles
डुलियाना के पास पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त कार। संवाद - फोटो : katra news
मुलाना। क्षेत्र में शुक्रवार अलसुबह तेज आंधी के साथ हुई बारिश ने ठंडक बढ़ा दी। बारिश के साथ चली तेज हवाओं के कारण जगह-जगह पेड़ गिरने से यातायात व्यवस्था चरमरा गई। दोसड़का से बराड़ा मार्ग पर होली अड्डे के समीप एक बड़ा पेड़ गिरने से सड़क पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। इसी मार्ग पर एनआरआई होटल के सामने भी पेड़ गिरने से वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, इसके अलावा धनौरा-मुलाना मार्ग, धनौरी-कलावड़ मार्ग तथा सढ़ौरा-दोसड़का मार्ग पर भी पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित हुआ। सूचना मिलते ही संबंधित विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पेड़ों को हटाकर मार्गों को सुचारू कराया। इस बीच वाहन चालकों ने वैकल्पिक रास्तों का प्रयोग किया।
विज्ञापन




पुलिसकर्मी की कार पर गिरा पेड़

आंधी के चलते मुलाना थाना परिसर में एक बड़ा सफेदे का पेड़ एक कार पर गिर गया, जिससे कार को भारी नुकसान पहुंचा। यह कार थाना में कार्यरत एक कर्मचारी की बताई जा रही है। पास में खड़ी दो अन्य कारों को भी आंशिक क्षति हुई है। वहीं मुलाना-धनौरा मार्ग पर डुलियाना गांव के पास अचानक पेड़ गिरने से एक कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मुलाना में देवी मंदिर मार्ग पर पंचायत भवन के समीप सैकड़ों वर्ष पुराना पीपल का पेड़ तेज आंधी में गिर गया। गनीमत रही कि उस समय वहां कोई मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। बताया गया कि यह वृक्ष अत्यंत पुराना था, जिसमें केवल एक बड़ा टहना ही शेष बचा था, जो शुक्रवार को गिर गया। इसके अलावा गांव हमीदपुर में जसबीर सिंह के ट्यूबवेल पर बना कोठा क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि गांव की धर्मशाला के पास लगा बिजली का ट्रांसफार्मर भी गिर गया, जिससे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

डुलियाना के पास पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त कार। संवाद

डुलियाना के पास पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त कार। संवाद- फोटो : katra news

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed