फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Through Lakhwinder alias Lakha, STF nabs Lawrence's henchman Johnny

Ambala News: लखविंद्र उर्फ लाखा के जरिये एसटीएफ ने दबोचा लॉरेंस का गुर्गा जोनी

Mon, 03 Nov 2025 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Mon, 03 Nov 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Through Lakhwinder alias Lakha, STF nabs Lawrence's henchman Johnny
अंबाला। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से रंगदारी मांगने व गोलियां चलवाने के मामले में काबू लखविंद्र उर्फ लाखा के जरिये अंबाला एसटीएफ की टीम गैंग से जुड़े एक और गुर्गे तक पहुंची है। पकड़े गए आरोपी की पहचान यमुनानगर के थाना छप्पर स्थित सतारी गांव निवासी जोनी के रूप में हुई है। प्राथमिक पूछताछ में सामने आया है कि जोनी पर फिरौती, मारपीट आदि के करीब चार मामले दर्ज है। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान पता लगाया जाएगा कि आखिर वह किस-किस वारदात में संलिप्त था। आगे वह किस वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। उधर, एसटीएफ ने लखविंद्र उर्फ लाखा को आठ दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। सोमवार को दोबारा लखविंद्र को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन



यह था पूरा मामला

लखविंद्र उर्फ लाखा पर 2023 में अंबाला के मौजूदा जिप अध्यक्ष मक्खन सिंह लबाना के घर पर गोलियां चलाने व जबरन वसूली का मामला दर्ज था। इसके अलावा यमुनानगर, गोहाना, रोहतक, कैथल में इसी तरह के पांच मामले दर्ज है। आरोपी को अमेरिका में फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (एफबीआई) ने गिरफ्तार किया था, जिसके बाद 25 अक्तूबर को उसे अमेरिका से भारत डिपोर्ट किया गया। दिल्ली एयरपोर्ट पर आने के बाद अंबाला एसटीएफ को जांच के लिए सौंप दिया गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed