फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Three youths died and two injured in road accidents

Ambala News: सड़क हादसों में तीन युवकों की मौत, दो घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Three youths died and two injured in road accidents
मृतक साहिल की फाइल फोटो। - फोटो : ramban
बराड़ा। होली की शाम तीन परिवारों के चिराग सड़क हादसे में बुझ गए। क्षेत्र में हुई दो अलग-अलग हादसों में तीन युवकों की जान चली गई। इनमें एक युवक अलीपुर, दूसरा बराड़ा और तीसरा युवक बिहार का है जो परिवार समेत बराड़ा में रह रहा था। इसके अलावा दो युवक घायल भी हुए हैं।
विज्ञापन

पहला हादसा साईं मंदिर के पास दोसड़का रोड पर हुआ था। तेज रफ्तार कार की टक्कर लगने के बाद दो बाइक सवार तीन युवक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उपचार के लिए अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने साहिल और सौरव को मृत घोषित कर दिया था। जबकि अंश चोटिल हो गया था। कंबासी गांव निवासी राजन ने बताया कि वह फिलहाल बराड़ा दुर्गा मार्बल के निकट पुष्पा विहार में रह रहा है। अपनी बाइक पर मुलाना जा रहा था।
विज्ञापन

जबकि उनके साथ दूसरी बाइक पर उसका चचेरा भाई साहिल शर्मा और उसका दोस्त अंश चल रहे थे। साई मंदिर के पास दोसड़का की तरफ से एक कार चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए अपने आगे चल रहे बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे बाइक अनियंत्रित होकर आगे चल रही साहिल की बाइक से टकरा दी। हादसे में दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जबकि कार चालक वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा हादसा
पिलर से टकराई बाइक, एक की मौत
अधोया उधम सिंह चौक के पास हुआ था। इसमें बराड़ा की लक्कड़ मंडी निवासी राहुल की मौत हो गई। बिहार के कासिमपुर निवासी राहुल लक्कड़ किराये पर रहता था। वह बाइक पर अपने साथी अविनाश पासवान के साथ अधोया जा रहा था। बाइक राहुल चला रहा था। उधम सिंह चौक के पास बाइक चालक ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे बाइक अनियंत्रित होकर पिलर से जा टकराई और राहुल की मौत हो गई। इस हादसे में अविनाश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया था।

पांच महीने की बेटी के सिर से उठा साया

यमुनानगर इस्जेक में अकाउंटेंट का काम करने वाले साहिल शर्मा की दो वर्ष पहले ही शादी हुई थी और पांच माह की बेटी है। उसके पिता चमन लाल बीएसएफ में इंस्पेक्टर के पद पर कुपवाड़ा में तैनात है और उसका एक भाई भी है। साहिल की मौत के बाद परिवार में मातम का माहौल है। वहीं, अलीपुर निवासी सौरव किसी काम से बराड़ा आ रहा था जिसे कार ने पीछे से टक्कर मार दी। तीन बहन भाईयों में सबसे बड़ा सौरव डेयरी फार्म का काम करता था। उसके पिता रमेश कुमार अंबाला छावनी महेश नगर डिस्पेंसरी में नौकरी करते हैं।

वर्जन

मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रमोद राणा, थाना प्रभारी बराड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed