{"_id":"649c87485693e932d3055964","slug":"three-vehicles-collided-on-national-highway-two-children-including-woman-injured-ambala-news-c-36-1-amb1002-5957-2023-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: नेशनल हाईवे पर तीन गाड़ियां टकराईं, महिला सहित दो बच्चे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: नेशनल हाईवे पर तीन गाड़ियां टकराईं, महिला सहित दो बच्चे घायल
विज्ञापन
अंबाला। अंबाला-दिल्ली नेशनल हाईवे स्थित शाहपुर के पास कैंटर, कार व एक सवारियों से भरी टाटा 407 गाड़ी में भिड़ंत हो गई। बताया जाता है कि शाहपुर के पास पुलिस ने नाका लगाया हुआ था। जैसे ही उन्होंने कार को हाथ देकर रोका और उसे जाने के लिए बोला तो अचानक पीछे से आ रहे कैंटर ने टक्कर मार दी। इतने में उससे पीछे आ रही एक सवारियों से भरी टाटा 407 भी टकरा गई।
हादसे में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और महिला सहित दोनों बच्चों को मामूली चोटें आई। सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंची और डिवाइडर पर चढ़े कैंटर को हटवाकर यातायात दुरुस्त करवाया। पुलिस का कहना है कि किसी की तरफ से कोई शिकायत नहीं दी गई है।
कार सवार महिला ने बताया कि दिल्ली से चंडीगढ़ की तरफ जा रही थी। महिला ने पुलिस के नाके को ही हादसे का कारण बताया। उन्होंने कहा कि उनकी गाड़ी का खर्चा पुलिस देगी तभी वो जाएंगे।
विज्ञापन
सब इंस्पेक्टर ने बताया कि शाहपुर के पास नाका लगा हुआ था जिसकी वजह से तेज रफ्तार से आ रही गाड़ी को ट्रैफिक पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो आगे आ रही गाड़ी ने अचानक ब्रेक लगा दी। पुलिस मुलाजिम को भी मामूली चोट आई हैं।