फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Three thieves of interstate gang arrested

Ambala News: अंतरराज्यीय गिरोह के तीन चोर काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 03:02 AM IST
विज्ञापन
Three thieves of interstate gang arrested
अंबाला। अंबाला पुलिस की एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम (एवीटी) ने कड़ियां जोड़ते हुए अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस गिरोह के तीन सदस्यों को काबू किया है और उनके कब्जे से 18 वाहन बरामद किए हैं। इसमें 14 बाइक और चार एक्टिवा शामिल हैं। उप पुलिस अधीक्षक क्राइम विरेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी प्रदुम व वंश निवासी बोह गांव
विज्ञापन

मामले में आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बडा खुलासा किया। आरोपियों ने बतलाया कि इस मामले के अतिरिक्त विभिन्न स्थानों से कई बाइक चोरी करके जंडली के पास सुनसान कमरे में खडी की हुई हैं। एवीटी टीम ने मामले की परतें खोलते हुए आरोपियों से अब तक 18 दो पहिया वाहन बरामद किए हैं। आरोपियों को कोर्ट में पेश करके तीन दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है। प्राथमिक पूछताछ में यह भी सामने आया कि उन्होंने अंबाला के अतिरिक्त जीरकपुर पंजाब, कुरुक्षेत्र व यमुनानगर से भी वाहन चोरी किए हैं। वहीं मुख्य आरोपी दलबीर सिंह के खिलाफ पहले भी 20 से अधिक चोरी के मामले दर्ज हैं। बराड़ा के प्रीत नगर निवासी भंवर सिंह ने 14 नवंबर 2023 को शिकायत दर्ज करवाई थी कि विकास विहार गली नजदीक हरि हैंडलूम के पास से किसी अज्ञात ने उसकी बाइक चोरी की है। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जिम्मेवारी एवीटी जांच एजैंसी को सौंप दी थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed