फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Three students returned home overcoming obstacles, family members became emotional

बाधाएं पार कर तीन विद्यार्थियों की घर वापसी, परिजन हुए भावुक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 01:11 AM IST
विज्ञापन
Three students returned home overcoming obstacles, family members became emotional
अभिषेक वर्मा अपने माता-पिता के साथ। - फोटो : Ambala
नारायणगढ़। रूस द्वारा यूक्रेन पर किए गए हमले के 10वें दिन शुक्रवार को नारायणगढ़ के तीन छात्र अनेकों बाधाएं पार कर सकुशल अपने घर में पहुंच गए। वर्ष 2017 में यूक्रेन के ओडेसा शहर में मेडिकल की शिक्षा प्राप्त करने गए नारायणगढ़ के अभिषेक वर्मा के पिता प्रवीन वर्मा ने बताया कि उनका पुत्र 26 फरवरी की शाम चार बजे ओडेसा से बस में बैठकर रोमानिया बार्डर पर पहुंच गया था। जहां पर उसे 30-40 घंटे इंतजार करने के उपरांत रोमानिया बार्डर से अंदर प्रवेश करने दिया गया। उसके बाद से उसका पुत्र अपने अन्य साथियों के साथ रोमानिया एयरपोर्ट पर शेल्टर होम में रह रहा था। वह शुक्रवार को सकुशल नारायणगढ़ अपने घर पहुंच गया। अभिषेक वर्मा को लगभग पांच साल बाद अपने पास आया देख माता-पिता भावुक हो गए। उन्होंने अभिषेक के नारायणगढ़ सकुशल पहुंचने पर ईश्वर का धन्यवाद किया।
विज्ञापन

नारायणगढ़ के एक अन्य छात्र हर्षवर्धन और अभिनव बंसल भी सकुशल यूक्रेन से अपने घर आ गए हैं। हर्षवर्धन के पिता लाजपत ने बताया कि उनका पुत्र हर्ष, अभिनव बंसल, एक और परिचित वीरेन नरवाल शुक्रवार की सुबह लगभग आठ बजे बुडापेस्ट से दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचे। लाजपत ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशानुसार यूक्रेन से आने वाले सभी भारतीय छात्रों को उनके घर के नजदीक लगते एयरपोर्ट पर भेजने की जिम्मेदारी प्रदेश सरकारी को सौंपी गई थी। उन्होंने बताया कि जैसे ही उनके बच्चे दिल्ली पहुंचे, वहां उनका स्वागत केंद्रीय रेलवे एवं टेक्सटाइल राज्यमंत्री दर्शना जर्दोश ने किया।
विज्ञापन

बाद में एयरपोर्ट स्थित हरियाणा के डेस्क पर बैठे अधिकारियों ने उन्हें स्वयं अपने घरों में जाने को कहा। लाजपत के अनुसार इस पर उन्होंने उपायुक्त अंबाला विक्रम सिंह से बातचीत की। उन्हें इसके बारे में पूरी जानकारी दी। तभी उपायुक्त ने टेलीफोन पर दिल्ली एयरपोर्ट पर स्थापित हरियाणा डेस्क पर बैठे अधिकारियों को आदेश दिए। अधिकारी वहां से उन्हें हरियाणा भवन में ले गए। जहां से प्रदेश सरकार ने गाड़ी में उन्हें नारायणगढ़ तक पहुंचाया। लाजपत व कृष्ण बंसल ने अपने पुत्रों की सकुशल वापसी पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए ईश्वर का धन्यवाद किया।

घर पहुंचने पर हर्षवर्धन अपने पिता व अन्य के साथ।

घर पहुंचने पर हर्षवर्धन अपने पिता व अन्य के साथ।- फोटो : Ambala

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed