फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Three special trains will reduce the rush of railway passengers

Ambala News: रेलयात्रियों की भीड़ कम करेगी तीन विशेष ट्रेेनें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Three special trains will reduce the rush of railway passengers
अंबाला। रेलवे ने भीड़भाड़ वाले रेल मार्गों पर तीन विशेष ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। इन ट्रेनों के संचालन से बिहार और उप्र की तरफ जाने वाले यात्रियों को फायदा होगा।
विज्ञापन

इनमें से एक ट्रेन अंबाला कैंट से मऊ तो दूसरी छपरा से उधमपुर और तीसरी ट्रेन अमृतसर से सहारसा के बीच चलाई जाएगी। इसके अलावा दैनिक यात्रियों के लिए एक विशेष ट्रेन अंबाला से सहारनपुर के बीच में चलेगी।
विज्ञापन

मऊ-अंबाला
ट्रेन नंबर 05301 मऊ से 15 मई से 17 जुलाई तक प्रत्येक वीरवार को सुबह चार बजे रवाना होकर रात 12:30 बजे अंबाला कैंट पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 05302 अंबाला कैंट से 16 मई से 18 जुलाई तक प्रत्येक शुक्रवार को तड़के 1:40 बजे रवाना होकर रात 10 बजे मऊ पहुंचेगी। बीच रास्ते ट्रेन दोनों दिशाओं में बेलथारा रोड, भाटनी, देवरिया सदर, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, मानकपुर, गोंडा, बूरहवाल,सीतापुर जंक्शन, बरेली, मुरादाबाद, गाजियाबाद, दिल्ली, सोनीपत और पानीपत स्टेशनों पर ठहरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

छपरा-उधमपुर
ट्रेन नंबर 05193 छपरा से 19 मई से 14 जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार को दोपहर दो बजे चलकर अगले दिन दोपहर 2:20 बजे अंबाला कैंट और रात 11:05 बजे उधमपुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 05194 उधमपुर से 21 मई से 16 जुलाई तक प्रत्येक बुधवार को रात 12:10 बजे चलकर अगले दिन सुबह 8:20 बजे अंबाला कैंट और दूसरे दिन सुबह आठ बजे छपरा पहुंचेगी। ट्रेन दोनों दिशाओं में छपरा कचेरी, मसरख जंक्शन, दिघवा दुबौली, थावे जंक्शन, टमकुही रोड, पडरौना, कप्तानगंज, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, बुढ़वल, सीतापुर, शहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, लक्सर, रूड़की, सहारनपुर, यमुनानगर-जगाधरी, अंबाला कैंट, ढंढारी कलां, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, कठुआ व जम्मूतवी स्टेशन पर ठहरेगी।
सहरसा-अमृतसर
ट्रेन नंबर 04617 सहरसा से 14 मई से 10 जुलाई तक प्रत्येक वीरवार और शुक्रवार को सुबह 4:40 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 8:45 बजे अंबाला कैंट और दोपहर दो बजे अमृतसर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04618 अमृतसर से 12 मई से 17 जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार और बुधवार को रात 8:10 बजे रवाना होकर रात 12:30 बजे अंबाला कैंट और अगले दिन रात तीन बजे सहरसा पहुंचेगी। बीच रास्ते ट्रेन दोनों दिशाओं में मानसी, खगरिया, बरौनी, हाजीपुर, छपरा, सीवान, गोरखपुर, गोंडा, सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, यमुनानगर-जगाधरी, अंबाला कैंट, राजपुरा, सरहिंद, ढंढारी कलां, फगवाड़ा, जालंधर सिटी व ब्यास स्टेशनों पर ठहरेगी।

सहारनपुर-अंबाला
दैनिक यात्रियों के लिए भी रेलवे ने एक विशेष ट्रेन के संचालन का फैसला किया है जोकि सहारनपुर से अंबाला के बीच दोड़ेगी। ट्रेन नंबर 04525 सहारनपुर से रोजाना सुबह 4:40 बजे रवाना होकर सुबह 6:45 बजे अंबाला कैंट पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04526 अंबाला कैंट से रोजाना रात 8:20 बजे चलकर रात 10:30 बजे सहारनपुर पहुंचेगी। बीच रास्ते ट्रेन दोनों दिशाओं में पिलखनी, सरसावा, कलानौर, यमुनानगर-जगाधरी, जगाधरी वर्कशॉप, दराजपुर, मुस्तफाबाद, बराड़ा, तंदवाल, केसरी और दुखेड़ी स्टेशनों पर ठहरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed