{"_id":"6ad134cefc907fc66f02d824","slug":"three-siblings-won-the-district-swimming-championship-ambala-news-c-36-1-amb1001-171273-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: तीन भाई-बहनों ने जिला तैराकी चैंपियनशिप में लहराया परचम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: तीन भाई-बहनों ने जिला तैराकी चैंपियनशिप में लहराया परचम
विज्ञापन
अंबाला छावनी के वार हीराजे स्टेडियम में आयोजित तैराकी प्रतियोगिता के विजेता भाई-बहन पदक दिखाते
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। जिला तैराकी संघ द्वारा आयोजित 21वीं जिला तैराकी चैंपियनशिप में डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, जगाधरी गेट के तीन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। पदक जीतने वाले तीनों विद्यार्थी शक्ति, श्राव्या और शौर्य सगे भाई-बहन हैं। उन्होंने अपनी मेहनत और खेल प्रतिभा से एक ही परिवार में सफलता की अनूठी मिसाल कायम की है।
कक्षा दसवीं की छात्र शक्ति ने अंडर-17 वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण और रजत पदक अपने नाम किए। इसके साथ ही उन्हें अपनी श्रेणी में बेस्ट स्विमर ट्रॉफी से भी नवाजा गया। इसी प्रकार कक्षा 1 के शौर्य ने अंडर-14 वर्ग में बेहतरीन कौशल दिखाते हुए चार स्वर्ण पदक जीते और बेस्ट स्विमर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इसी प्रकार कक्षा 4 की श्राव्या ने भी बेहतरीन खेल भावना का परिचय देते हुए एक स्वर्ण, तीन रजत और दो कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। विद्यालय की प्राचार्या डॉ. राधा रमन सूरी ने तीनों विद्यार्थियों को उनकी इस सफलता पर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि शक्ति, शौर्य और श्राव्या की उपलब्धि पूरे विद्यालय के लिए गर्व का विषय है।