फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Three shops sealed for property tax, bank paid 15 lakh

Ambala News: संपत्ति कर में तीन दुकानें सील, बैंक ने भरे 15 लाख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
Three shops sealed for property tax, bank paid 15 lakh
अंबाला सिटी। नगर निगम ने बकाया संपत्ति कर नहीं भरने वाले संपत्ति मालिकों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। निगम रोजाना संपत्ति को सील करने की कार्रवाई कर रहा है। निगम टीम ने सोमवार को प्रताप नगर में एक ही भवन की तीन दुकानों को सील कर दिया।
विज्ञापन

इनके ऊपर एक लाख 30 हजार संपत्ति कर बकाया है। निगम टीम में संपत्ति कर शाखा प्रभारी शेर सिंह, हरीश छाबड़ा, सतिंद्र राणा व सुनील शामिल रहे। इसी तरह शहर में एसबीआई की मुख्य ब्रांच ने भी बकाया संपत्ति कर का 15 लाख रुपये निगम में जमा करवाया। बैंक पर निगम का 30 लाख रुपये का संपत्ति कर बकाया था।
विज्ञापन

निगम कर्मचारियों ने सोमवार को 50 नोटिस भी शहर में बांटे। इससे पहले भी निगम 115 नोटिस बांट चुका है। कई लोग ऐसे भी हैं, जिनका निगम में ज्यादा संपत्ति कर बकाया दिखा रहा है। ऐसे लोग भी निगम में आकर पैसा जमा करवा रहे हैं। नदी मोहल्ला के एक व्यक्ति की संपत्ति पर एक लाख 29 हजार संपत्ति कर बकाया था। जब निगम में आकर चेक किया तो वह करीब एक लाख रुपये बना। वह चंडीगढ़ से निगम में कर भरने के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश में भी दिनभर चली कार्रवाई
निगम की ओर से कई दिनों से कार्रवाई चल रही है। सोमवार को भी सुबह से शाम तक बारिश में भी निगम की कार्रवाई जारी रही। निगम अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई रोजाना चलेगी। शहर में 983 ऐसे लोग हैं, जिनके पास निगम का करोड़ों रुपये संपत्ति कर बकाया है। इनके पास 5 लाख से नीचे कर बकाया है। इसी तरह 162 से ज्यादा ऐसे लोग हैं, जिनके पास 5 लाख से ऊपर कर बकाया है। इन संपत्ति में निजी व्यवासयिक, बैंक, सरकारी संपत्ति शामिल हैं।

वर्जन
संपत्ति कर बकाया होने पर प्रतापनगर में एक भवन की तीन दुकानों को सील किया गया है। शहर में एसबीआई की मुख्य ब्रांच पर 30 लाख संपत्ति कर बकाया था। ब्रांच ने नोटिस के बाद 15 लाख जमा करवा दिया है। रोजाना बकाया संपत्ति कर को लेकर कार्रवाई की जा रही है।
शेर सिंह, प्रभारी संपत्ति कर शाखा, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed