{"_id":"65e388fa8745e9b5c80258f4","slug":"three-roads-will-be-rejuvenated-with-rs-4-crore-ambala-news-c-36-1-amb1001-119205-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: तीन सड़कों का चार करोड़ से होगा कायाकल्प, वर्कऑर्डर जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: तीन सड़कों का चार करोड़ से होगा कायाकल्प, वर्कऑर्डर जारी
विज्ञापन
अंबाला। शहरी क्षेत्रों की तरफ अब ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों का भी कायाकल्प होगा। नगर परिषद की ओर से जारी निविदा पर संबंधित ठेकेदार को वर्क ऑर्डर जारी कर दिया है। इसे जल्द से जल्द सड़कों के निर्माण के लिए निर्देश दिए हैं।
लगभग चार करोड़ की लागत से यह सड़कें बोह से कलरेहड़ी, कलरेहड़ी से टुंडला और रामगढ़ से बोह तक बनेंगी। इन सड़काें के तैयार होने से चारों गांव बोह, कलरहेड़ी, टुंडला और रामगढ़ के लगभग 45 हजार से अधिक लोगों को आवागमन में फायदा होगा।
प्राप्त जानकारी अनुसार सड़कों की खस्ताहालत को लेकर पिछले दिनों सभी गांवों के प्रतिनिधि संयुक्त रूप से हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से मिले थे और उनसे सड़कों के निर्माण की गुहार लगाई थी। वहीं ग्रामीणों से जुड़ी इस समस्या के समाधान और नई सड़कों के निर्माण को लेकर गृहमंत्री ने नगर परिषद के अधिकारियाें को निर्देश दिए थे। इसके बाद नप के अधिकारियों ने चारों गांवों का मुआयना किया और दूसरे क्षेत्रों से आ रही प्रमुख सड़कों व लिंक रोड का भी खाका तैयार किया।
विज्ञापन
मुख्यालय भेजा 240 गलियों का प्रस्ताव
नगर परिषद ने अंबाला छावनी के 31 वार्ड की लगभग 240 गलियों को जो खाका तैयार किया था, उससे संबंधित प्रस्ताव को आगामी कार्रवाई के लिए मुख्यालय भेज दिया है। यह प्रस्ताव प्रत्येक वार्ड स्तर से प्राप्त शिकायत के आधार पर जांच के बाद तैयार किया गया था ताकि जरूरत अनुसार गलियों का निर्माण किया जा सके। इन गलियों पर लगभग 51 करोड़ रुपये खर्च होंगे। उम्मीद है कि जल्द ही मुख्यालय से प्रस्ताव को अनुमति मिल जाएगी और फिर निविदा से संबंधित कार्रवाई आरंभ कर दी जाएगी।
वर्जन
चार ग्रामीण क्षेत्रों को आपस में जोड़ने वाली तीन महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण को लेकर वर्क ऑर्डर जारी कर दिया है। आगामी कुछ दिनों में इन सड़कों का निर्माण शुरु हो जाएगा। इन सड़कों के निर्माण से बोह, कलरेहड़ी, टुंडला और रामगढ़ के लोगों को काफी फायदा होगा।
मंदीप सिंह, कार्यकारी अभियंता, नप सदर।