{"_id":"6aada39f1eac235fc106de91","slug":"three-pairs-of-express-trains-will-now-run-on-electric-engines-instead-of-diesel-ambala-news-c-36-1-amb1001-169761-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: अब डीजल नहीं, इलेक्ट्रिक इंजन से दौड़ेंगी तीन जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: अब डीजल नहीं, इलेक्ट्रिक इंजन से दौड़ेंगी तीन जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनें
Sat, 19 Sep 2026 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Sat, 19 Sep 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेन नंबर 14888 ऋषिकेश-बाड़मेर एक्सप्रेस। रेलवे
- फोटो : Archive
अंबाला। उत्तर रेलवे ने पर्यावरण को बढ़ावा देने और ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। रेलवे प्रशासन ने 250 किलोमीटर से अधिक लंबी दूरी की प्रमुख ट्रेनों को डीजल इंजन से हटाकर पूरी तरह से इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन (विद्युत चालित इंजन) पर चलाने का महत्वपूर्ण फैसला लिया है।
रेलवे बोर्ड और उत्तर रेलवे मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, इस नए बदलाव से ट्रेनों के समय में बचत होगी और अंबाला मंडल के अधीन बठिंडा जैसे स्टेशनों पर इंजन बदलने का झंझट खत्म हो जाएगा। उत्तर रेलवे के प्रवक्ता हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि इलेक्ट्रिक इंजन के इस्तेमाल से न केवल कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी, बल्कि बठिंडा जंक्शन पर लगने वाले अतिरिक्त समय की भी बचत होगी। इससे यात्री सेवाओं में सुधार आएगा और ट्रेनों का परिचालन अधिक समयबद्ध और सुचारू हो सकेगा।
बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस : ट्रेन नंबर 14888/14887 बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस में यह बदलाव होगा। यह ट्रेन बाड़मेर से बठिंडा के बीच इलेक्ट्रिक और बठिंडा से ऋषिकेश के बीच डीजल इंजन से चलाई जा रही थी। अब यह ट्रेन पूरे मार्ग पर शुरू से अंत तक इलेक्ट्रिक इंजन से ही चलेगी। ट्रेन नंबर 14888 बठिंडा से 18 सितंबर और 14887 ऋषिकेश से 19 सितंबर से पूर्णतः इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन पर संचालित होगी।
विज्ञापन
श्री गंगानगर-ऋषिकेश एक्सप्रेस : ट्रेन नंबर 14815/14816 श्री गंगानगर-ऋषिकेश एक्सप्रेस भी इस सुविधा से लैस होगी। इस ट्रेन को भी पूरी तरह से इलेक्ट्रिक इंजन पर शिफ्ट कर दिया गया है। ऋषिकेश से यह बदलाव 18 सितंबर तथा श्री गंगानगर से 19 सितंबर से प्रभावी होगा।
श्री गंगानगर-नांदेड़ द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस : ट्रेन नंबर 12485/12486 श्री गंगानगर-नांदेड़ द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस में भी यह बदलाव होगा। यह ट्रेन बठिंडा से श्री गंगानगर के बीच डीजल तथा बठिंडा से नांदेड़ के बीच इलेक्ट्रिक इंजन से चलती थी। अब इस ट्रेन में बठिंडा पर लोको बदलने की आवश्यकता नहीं होगी और यह पूरी दूरी इलेक्ट्रिक इंजन से ही तय करेगी। संवाद