{"_id":"6a037c081e01bcb5ee0d49c4","slug":"three-more-accused-arrested-in-ramnath-murder-case-ambala-news-c-36-1-sknl1017-163086-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: रामनाथ हत्याकांड मामले में तीन और आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: रामनाथ हत्याकांड मामले में तीन और आरोपी काबू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला सिटी। कलाल माजरी में 10 मई को ईंट मारकर रामनाथ की हत्या करने के मामले में पुलिस ने तीन ओर आरोपियों को काबू कर लिया है। इस मामले में अभी तक चार आरोपी पकड़े जा चुके हैं। मंगलवार पुलिस ने चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से मुख्य आरोपी धूलकोट माजरी निवासी भीम व उसके भाई अर्जुन को दो दिन के रिमांड पर लिया। जबकि सेक्टर-7 निवासी अमन कुमार व दिल्ली निवासी अंकित कुमार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
कपड़ा मार्केट में रेहड़ी-फड़ी लगाते हैं सभी आरोपी
पुलिस चौकी नंबर 2 के प्रभारी उप-नि निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि जांच में सामने आया है कि सभी आरोपी अंबाला सिटी की कपड़ा मार्केट में रेहड़ी-फड़ी लगाने का काम करते हैं। बता दें कि 10 मई को कलाल माजरी में एक शादी समारोह चल रहा था। सभी आरोपी उसमें आए हुए थे। मृतक रामनाथ की पत्नी सुमन लता का आरोप था कि आरोपी शराब के नशे में उनके घर के बाहर किसी युवती के साथ छेड़छाड़ कर रहे थे। पति रामनाथ ने उन्हें हटाया तो आरोपियों ने घर पर आकर ईंटों से हमला कर दिया था। ईंट लगने पर पति की मौत हो गई थी।