फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Three miscreants arrested for robbing a police officer after attacking him with a knife in Ambala; police appr

अंबाला: पुलिसकर्मी पर चाकू से हमला कर लूटपाट करने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने पटियाला से पकड़ा

Tue, 15 Sep 2026 09:36 PM IST
मयूर शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Published by: मयूर शर्मा Updated Tue, 15 Sep 2026 09:36 PM IST
सार

सीआईए-1 और सीआईए नारायणगढ़ की संयुक्त टीम ने देवी नगर के पास त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। इन बदमाशों को पुलिस ने पटियाला से दबोचा है।
 

विज्ञापन
Three miscreants arrested for robbing a police officer after attacking him with a knife in Ambala; police appr
घायल आरोपी प्रिंस को अस्पताल लेकर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अंबाला-चंडीगढ़ रोड पर जेल पुल के नीचे सिविल ड्रेस में गुजर रहे एक पुलिस जवान पर चाकू से हमला कर मोबाइल और नकदी लूटने के मामले पुलिस को कामयाबी मिली है। सीआईए-1 और सीआईए नारायणगढ़ की संयुक्त टीम ने देवी नगर के पास त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े जाने के डर से भाग रहा एक आरोपी बाइक फिसलने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी टांग में फ्रैक्चर आया है।
विज्ञापन


ऐसे चढ़े पुलिस के हत्थे आरोपी

सीआईए नारायणगढ़ की टीम ने तकनीकी व मानवीय खुफिया तंत्र की मदद से मुख्य आरोपी रजत कुमार (निवासी पटियाला) को पटियाला से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम और खुद पर वार करने का प्रयास किया। उसके कब्जे से एक छुरा बरामद हुआ है। वहीं, सीआईए-01 की टीम ने दूसरे आरोपी लब्बहु (निवासी पटियाला) को काबू किया।
विज्ञापन




सख्ती से पूछताछ में उसने खुलासा किया कि उनका तीसरा साथी अंबाला क्षेत्र में ही किसी अन्य बड़ी वारदात की फिराक में घूम रहा है। सूचना के आधार पर जब पुलिस ने तीसरे आरोपी प्रिंस (निवासी पटियाला) की घेराबंदी की, तो उसने बाइक तेज रफ्तार में भगाने की कोशिश की। हड़बड़ी में बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई और प्रिंस की टांग में गंभीर फ्रैक्चर हो गया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed