फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Three masked miscreants beat up the old man and took away two gold rings

Ambala News: नकाबपोश तीन बदमाश बुजुर्ग से मारपीट कर ले उड़े सोने की दो अंगूठियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jul 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Three masked miscreants beat up the old man and took away two gold rings
अंबाला। नकाबपोश तीन बदमाश नारायणगढ़ की लौटो चुंगी के पास सैर कर रहे बुजुर्ग से मारपीट कर दो सोने की अंगूठियां लेकर फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

शिकायत में सरस्वती विहार कॉलोनी निवासी 65 वर्षीय कुलभूषण सिंह ने बताया कि वह सुबह साढ़े पांच बजे घर से सैर करने के लिए लौटो चुंगी से अंबाला चौक की तरफ गया था। इस बीच वह कालरा इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान के आगे आराम करने के लिए बैठ गया। पहले बाइक पर एक युवक हेलमेट डालकर आया और रास्ता पूछने लगा। इतने में पैदल-पैदल दूसरा युवक आया और बाइक वाले के पास आकर खड़ा हो गया।
विज्ञापन

दोनों युवकों ने उसे बातों में उलझा लिया। थोड़ी देर बात करने के बाद पैदल-पैदल वह आगे चलने लगे। इतने में एक युवक आगे से आया और वो भी उनके साथ बात करने लगा। तीनों युवकों ने अपने मुंह ढके हुए थे और देखते ही देखते एक युवक ने उसका गला पकड़ लिया। दूसरे दोनों युवकों ने उसके साथ मारपीट की। हमलावरों ने उसे नीचे गिरा लिया और उसके दोनों हाथों में पहनी सोने की अंगूठी उतार बाइक पर फरार हो गए। पुलिस आरोपियों का सुराग लगाने के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी भी खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed