फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Three injured including two women riding a bike after being hit by a car

Ambala News: कार की चपेट में आने से बाइक सवार दो महिला समेत तीन घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 11:57 AM IST
विज्ञापन
Three injured including two women riding a bike after being hit by a car
अंबाला सिटी। भाभी और चाची को साथ लेकर घर छोड़ने जा रहे बाइक सवार युवक को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों घायल हो गए। पुलिस ने युवक की शिकायत पर आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना बलदेव नगर पुलिस को दी शिकायत में पंजाब के मोहाली डेराबस्सी झरमड़ी गांव निवासी प्रिंस कुमार ने बताया कि चार दिन पहले वह सुल्तानपुर स्थित नंद अस्पताल से अपनी बीमार भाभी रजनी देवी को दवाई दिलाने आया था। दवाई दिलाने के बाद बाइक पर भाभी व चाची को बैठाकर घर जा रहा था। वह सद्दोपुर फ्लाईओवर के ऊपर से गुजर रहा था। उसी समय एक तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद तीनों हाईवे पर गिर गए और घायल हो गए। राहगीरों ने तीनों घायलों को एंबुलेंस की सहायता से एमएम अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डाक्टर ने तीनों का उपचार किया और उन्हें छावनी के निजी अस्पताल में भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed