फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Three including a woman arrested in honey trap case

Ambala News: हनी ट्रैप मामले में महिला समेत तीन गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Three including a woman arrested in honey trap case
अंबाला कैंट के पडाव थाना से  पुलिस आरोपी महिला आरती व उसके अन्य साथी को कोर्ट में पेश करने के ल
अंबाला। पड़ाव पुलिस ने हनी ट्रैप मामले का खुलासा किया। इस मामले में पुलिस ने महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। ये लोग समझाैते के नाम पर 50 हजार रुपये ऐंठ रहे थे।
विज्ञापन

प्यार के जाल में फंसाने के बाद लड़कों को पहले होटल में बुलाकर रातभर उनके साथ रुकती और सुबह होते ही पुलिस बुलाकर दुष्कर्म के आरोप लगाते हुए गिरफ्तार करा देती। बाद में अपने साथियों के साथ मिलकर समझौते की राशि लेकर रफूचक्कर हो जाती है।
विज्ञापन

पहले तो मुंबई स्थित चेंबूर के इंदिरा नगर निवासी आरोपी आरती उर्फ मीना दिल्ली से युवक को बुलाकर उसके साथ होटल में रुकी। सुबह पुलिस को बुलाने के बाद शिकायत देने की जगह अपने साथियों संग मिलकर सेंटिंग करने लगी। पुलिस ने शक होने पर थाने से कुछ ही दूरी पर युवती सहित तीन आरोपियों को 50 हजार रुपये की राशि लेते मौके से पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी आरती, मोहम्मद अली, दिनेश सहगल को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। यह कार्रवाई बीएनएस की धारा 61 आपराधिक साजिश, धारा-308-2 जबरन वसूली धाराओं के तहत की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतकर्ता बोला- युवती ने मांगे थे तीन लाख रुपये

शिकायतकर्ता शहर के हरि पैलेस इलाके के रजत ने बताया कि चाचा का लड़का अंकुश दिल्ली निवासी अपनी दोस्त आरती से बात करता था। 12 जून को दोनों आपस में बातचीत करके होटल में रुके थे। सुबह के समय आरती ने अचानक फोन करने के बाद डायल-112 की टीम को मौके पर बुला लिया। महिला लगातार ब्लैकमेल करती रही और दिल्ली से अपने मुंह बोले भाई मुन्ना उर्फ मोहम्मद अली और अंबाला सिटी निवासी दिनेश सहगल को बुला लिया। सभी मिलकर अंकुश को फंसाने का दबाव बना रहे हैं। चाचा के लड़के अंकुश को फंसाने की एवज में तीन लाख रुपये मांगे थे। उधर, पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि युवती की ओर से पहले भी इसी तरह से मामले दर्ज कराए गए है। अंबाला सिटी में एक मामला आया था। फिलहाल युवती का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।

महिला के शिकायत नहीं देने पर हुआ शक

इंस्पेक्टर धर्मबीर ने बताया कि रातभर अंबाला कैंट के एक होटल में रुकने के बाद युवती ने सुबह डायल- 112 को बुलाकर रेप होने की बात कही थी। दोनों पक्षों को पुलिस थाने में ले आई थी। थाने में आने के बाद युवती ने शिकायत न देकर बोली कि उसका भाई दिल्ली से आएगा। उसके कहने पर ही वह आगे का फैसला करेगी। महिला का भाई आरोपी मुन्ना आया और उसके साथ अंबाला सिटी निवासी दिनेश सहगल नाम का एक युवक आया। दोनों ने मिलकर सोची समझी साजिश के तहत होटल में पकड़े युवक अंकुश के चचेरे भाई से बातचीत कर तीन लाख की मांग की और एक लाख रुपये में इनकी सेटिंग हो गई। पुलिस को शक हुआ। जब तीनों आरोपी थाने से कुछ दूरी पर मामला खत्म करने के लिए लेनदेन कर रहे थे तो पुलिस ने दबिश देकर 50 हजार रुपये की राशि सहित तीनों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed