फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Three festival special trains will run

चलेंगी तीन त्योहार स्पेशल ट्रेन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 01:59 AM IST
विज्ञापन
Three festival special trains will run
यात्रियों की लगातार बढ़ती भीड़ और सुविधाओं में बढ़ोतरी को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने तीन लंबी दूरी की ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है। अंबाला मंडल वरिष्ठ वाणिज्य अधिकारी हरि मोहन ने बताया कि तीन जोड़ी ट्रेनों का संचालन हावड़ा-अमृतसर, कोलकता-अमृतसर तथा कोलकता-नंगलडैम के पर किया जाएगा। ट्रेनों के संबंध में जानकारी रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 और वेबसाइट के माध्यम से यात्री प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

हावड़ा-अमृतसर स्पेशल
ट्रेन नंबर 03005 हावड़ा-अमृतसर त्योहार स्पेशल 18 से 20 जनवरी तक प्रतिदिन चलेगी। हावड़ा से सायं 7.15 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन सुबह 8.40 बजे ट्रेन अमृतसर पहुंचेगी। वापसी दिशा में 03006 अमृतसर-हावड़ा 20 से 22 जनवरी तक प्रतिदिन चलेगी। अमृतसर से ट्रेन सायं 6.25 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन सुबह 7.30 बजे हावड़ा पहुंचेगी।
विज्ञापन

कोलकता-अमृतसर स्पेशल
ट्रेन नंबर 02317 कोलकता-अमृतसर त्योहार स्पेशल 20 जनवरी को कोलकता से सुबह 7.40 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन सायं 5.20 बजे अमृतसर पहुंचेगी। वापसी दिशा में 02318 अमृतसर-कोलकता 22 जनवरी को अमृतसर से सुबह 5.55 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन दोपहर 2.45 बजे कोलकता पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोलकता-नंगलडैम स्पेशल
ट्रेन नंबर 02325 कोलकता-नंगलडैम त्योहार स्पेशल 21 जनवरी को कोलकता से सुबह 7.40 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन सायं 3.55 बजे नंगलडैम पहुंचेगी। वापसी दिशा में 02326 नंगलडैम-कोलकता 23 जनवरी को नंगलडैम से सुबह 6.50 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन दोपहर 2.45 बजे कोलकाता पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed