{"_id":"6a35a4ebf68172e40600549d","slug":"three-day-remand-of-the-accused-who-shot-ambala-news-c-36-1-sknl1017-165086-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: गोली मारने वाले आरोपी का तीन दिन का रिमांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: गोली मारने वाले आरोपी का तीन दिन का रिमांड
Sat, 20 Jun 2026 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Sat, 20 Jun 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
अंबाला। दुखेड़ी गांव में आपसी रंजिश के चलते केशव पर दो गोलियां चलाने वाले अंकित को सीआईए-2 की टीम ने कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान पता लगाया जाएगा कि आखिर अंकित पिस्तौल कहां से लेकर आया और इस वारदात को अंजाम देने में उसके साथ कौन-कौन संलिप्त था। हालांकि दो अन्य युवकों का भी नाम सामने आया है लेकिन पुलिस पहले उनकी संलिप्ता की भी गहनता से जांच कर रही है। डीएसपी क्राइम अंबाला वीरेंद्र ने बताया कि पेट व सिर में गोली लगने पर केशव अस्पताल में उपचाराधीन है और गंभीर है। आरोपी और पीड़ित दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। दोनों के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही थी, जिसके चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया। बता दें कि 17 जून को आरोपी अंकित ने गली में खड़े केशव पर गोलियां चला दी थी। यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई थी। संवाद
-- -- -
विज्ञापन