फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Three bullet riders snatched 20 thousand rupees from the truck driver

बुलेट सवार तीन युवकों ने ट्रक ड्राइवर से मारपीट कर 20 हजार रुपये व चाबी छीनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 02:36 AM IST
विज्ञापन
Three bullet riders snatched 20 thousand rupees from the truck driver
अंबाला। गुजरात से ट्रक में कोयला लोड कर पंचकूला जा रहे ट्रक ड्राइवर से गांव फतेहगढ़ के पास बुलेट बाइक पर सवार तीन युवकों ने ड्राइवर से मारपीट कर 20 हजार रुपये छीनने व ट्रक की चाबी लेने का मामला सामने आया है। ट्रक ड्राइवर की शिकायत पर पंजोखरा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया और कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को काबू कर लिया है। वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद की।
विज्ञापन

पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। शिकायतकर्ता ट्रक चालक गोरखा राम निवासी गांव बाछडाऊ ने शुक्रवार को थाना पंजोखरा में शिकायत दर्ज करवाई कि 22 सितंबर 2022 की रात अपरिता फैक्टरी गांव फतहेगढ़ के पास तीन बुलेट सवार युवकों ने उसके ट्रक के आगे मोटरसाइकिल अड़ाकर ट्रक रोकने के लिए मजबूर किया और उसके साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपियों ने उसकी जेब से नकदी 20 हजार रुपये ,कागजात व ट्रक की चाबी छीन कर ले गए छीन कर ले गए। इस शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों गुलाब सिंह, राहुल व शुभम निवासी गांव फतेहगढ़ का गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से बाइक भी बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed