{"_id":"65ac4193d52fd279cb0c88c9","slug":"three-arrested-on-theft-charges-ambala-news-c-36-1-amb1002-17222-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: चोरी के आरोप में तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: चोरी के आरोप में तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
मुलाना। थाना मुलाना में दर्ज चोरी के मामले में सीआईए-2 अंबाला के पुलिस दल ने निरीक्षक संदीप कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए आरोपी समीर खान उर्फ जमील निवासी विकास कालोनी करनाल, प्रिंस कुमार निवासी गांव सरदेहड़ी और अर्जुन कुमार निवासी सबलपुर माजरी छप्पर थाना छप्पर जिला यमुनानगर वर्तमान पता किरायेदार दोसड़का को प्रोडक्शन वारंट पर लिया। इसके बाद न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस मामले के संबंध में शिकायतकर्ता राजेश कुमार निवासी धीन गांव ने 28 दिसम्बर 2023 को थाना मुलाना में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 29 सितंबर को किसी ने मोटसाइकिल चोरी कर ली।
मारपीट करने का आरोपी गिरफ्तार
अंबाला सिटी। शहर क्षेत्र में मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने बलवान सिंह निवासी रणजीत नगर अंबाला शहर को गिरफ्तार किया। इसके बाद कोर्ट में पेश किया। जहां से आरोपी न्यायालय के आदेशानुसार जमानत पर रिहा किया गया। इस मामले के संबंध में शिकायतकर्ता पीड़ित महिला ने 19 जनवरी 2024 को थाना शहर में शिकायत दर्ज कराई थी।
छीनाझपटी के मामले में आरोपी गिरफ्तार
अंबाला सिटी। थाना अंबाला शहर में दर्ज छीनाझपटी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मोहाली के गांव टिवाना निवासी आरोपी अमरजीत सिंह को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
इस मामले के संबंध शिकायतकर्ता मनमोहन नगर निवासी जगदेव ने 18 जनवरी 2024 को थाना अंबाला शहर में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 18 जनवरी 2024 को आरोपी अमरजीत सिंह ने ईश्वर अस्पताल अंबाला शहर के पास उससे मारपीट कर नकद राशि छीन ली है। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी।
कबूतरबाजी में आरोपी गिरफ्तार
मुलाना। कबूतरबाजी के मामले में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी कुरुक्षेत्र के गांव ठोल निवासी अंग्रेज सिंह को गिरफ्तार किया। इसके बाद कोर्ट में पेश किया जहां से कोर्ट के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत भेजा गया। इस मामले के संबंध में शिकायतकर्ता टपरियां गांव निवासी निखिल कुमार 3 नवम्बर 2023 को थाना मुलाना में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 1 नवंबर 2022 से 19 सितंबर 2023 के दौरान आरोपी अंग्रेज सिंह व अन्य ने उसके भाई कमल को विदेश भेजने के मामले में उससे एक बड़ी रकम हड़पने की धोखाधड़ी करने व उसे फर्जी एयर टिकट तथा फर्जी वीजा देने का अपरधिक कार्य किया है। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी थी।
हत्या के प्रयास में दूसरा आरोपी गिरफ्तार
अंबाला। अंबाला छावनी में दर्ज सरकारी कार्य को बाधित करने और मारने की नीयत से डंडों से मारपीट कर चोटें पहुंचाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी आलू गोदाम निवासी अभिषेक उर्फ भानू को गिरफ्तार किया। जहां से आरोपी को न्यायालय में पेश किया। 12 नवंबर 2023 को आलू गोदाम टी प्वाइंट के पास सरकारी डयूटी के दौरान पुलिस दल से आरोपी बलराम उर्फ मोनू व अन्य ने सरकारी कार्य को बाधित कर रास्ता रोकने व मारने की नीयत से डंडों से चोट पहुंचाई।
अफीम तस्करी में आरोपी काबू
अंबाला। थाना महेशनगर क्षेत्र के तहत गांधी नगर सोनिया कालोनी से नशा तस्करी के मामले में शुक्रवार को एंटी नारकोटिक सैल अंबाला के पुलिस दल ने आरोपी गांधी नगर निवासी आशु को पकड़ा। यह कार्रवाई निरीक्षक सत्यवान के नेतृत्व में सूचना के आधार पर की गई। आरोपी के पास से एक किलो 100 ग्राम अफीम मिली। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायालय के आदेशानुसार एक दिन का पुलिस रिमांड पर लिया। शुक्रवार को एंटी नारकोटिक सैल अंबाला के पुलिस दल को सूचना मिली थी कि आरोपी मादक पदार्थों की तस्करी का कार्य करता है। संवाद
मारपीट में दो आरोपी गिरफ्तार
अंबाला। थाना पंजोखरा में दर्ज मारपीट के मामले में पुलिस ने आरोपी शिवपुरी निवासी शिव उर्फ विक्की व लुधियाना के डाबा गांव निवासी हरविन्द्र सिंह को गिरफ्तार किया। इस मामले को लेकर शिकायतकर्ता बीसी बाजार निवासी आकाश ने 11 जनवरी 2024 को थाना पंजोखरा में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 10 दिसंबर 2023 और सात जनवरी 2024 को आरोपी शिव उर्फ विक्की और हरविन्द्र सिंह और अन्य ने नशा मुक्ति केंद्र में उससे मारपीट की।