फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Three accused arrested in the case of getting a fetal test done

भ्रूण जांच करवाने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Three accused arrested in the case of getting a fetal test done
अंबाला। भ्रूण जांच करवाने व रुपये वसूलने के लालच के मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वीरवार को पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपियों से 19 हजार रुपये की नकदी, तीन मोबाइल व कार बरामद की है। आरोपियों की पहचान जग्गा सिंह निवासी गांव जुझर नगर नजदीक 39 वेस्ट चंडीगढ़, रमेश कुमार निवासी गांव कलसा कुरुक्षेत्र और राकेश कुमार निवासी साईं का बाग नजदीक सौरा मंडी छावनी के तौर पर हुई। पुलिस ने बताया कि इस मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता महिला चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर बलविंद्र कौर डिप्टी सिविल सर्जन पीएनडीटी (प्रसूति विभाग) ने 11 मई को थाना छावनी में शिकायत दर्ज करवाई थी। उसके अनुसार आरोपी खुराना अस्पताल छावनी में रुपयों के लालच में गैर कानूनी तरीके से भ्रूण लिंग जांच करवाने का आपराधिक कार्य करते हैं। शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया। छावनी थाना प्रभारी नरेश का कहना है कि तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed