{"_id":"647e43be66326717fc0e0b57","slug":"threats-to-those-who-expose-fetal-sex-determination-ambala-news-c-36-1-sknl1017-4678-2023-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: भ्रूण लिंग जांच का भंडाफोड़ करने वालों को धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: भ्रूण लिंग जांच का भंडाफोड़ करने वालों को धमकी
विज्ञापन
अंबाला। अंबाला सिटी की जेल लैंड रोड पर नौ फरवरी को भ्रूण लिंग जांच का भंडाफोड़ करने वालों को जान से मारने देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने धमकी देने के आरोप भ्रूण लिंग जांच मामले के पुलिस गिरफ्त से दूर चल रहे दलाल पति-पत्नी पर लगाए हैं। पुलिस को शिकायत देते हुए कहा था कि दंपति बेटियों को स्कूल जाते हुए बोलते हैं कि मम्मी को बोल देना कि यह काम छोड़ दें, वरना अच्छा नहीं होगा। पुलिस ने दो माह बाद शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। शिकायत में महिला का कहना है कि वह पीएनडीटी की मुखबिर है। उसकी सूचना पर मुकदमा नंबर 72 दिनांक 9 फरवरी 2023 थाना बलदेव नगर में अंकित हुआ था। भ्रूण लिंग जांच का अंबाला सिटी की जेल लैंड रोड के पास भंडाफोड़ करवाया था। संवाद
स्वास्थ्य विभाग की अंबाला व कुरुक्षेत्र टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की थी। उस समय नामजद चारों आरोपियों को काबू कर लिया था जो भ्रूण की जांच करवाने के लिए आए थे। लेकिन उस समय जिन दलाल के माध्यम से यह करवाया जा रहा था वो पति व पत्नी दोनों को ही पुलिस ने काबू नहीं किया था। इनमें चारु त्यागी वा विकास त्यागी थे। अब दोनों मुझे व बेटियों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।