फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Threat to kill taxi driver

Ambala News: टैक्सी चालक को जान से मारने की धमकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Nov 2023 02:18 AM IST
विज्ञापन
Threat to kill taxi driver
अंबाला। छावनी के रविदास नगर निवासी टैक्सी चालक को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। फोन पर मिली धमकी के बाद चालक जतिंद्र और उसका परिवार सदमे में है। इतना ही नहीं शातिर आरोपी ने व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम पर भी फोटो भेजकर गोली से भूनने की बात कही है।
विज्ञापन

पुलिस ने शिवम उर्फ मोंटी उर्फ ऋषभ चौधरी पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत में रविदास नगर निवासी जितेंद्र ने बताया कि सितंबर महीने में उसके पास एक अनजान नंबर से कॉल आई। उससे पूछने लगा कि तू कौन है, कहां से है और क्या करता है। जब उसने कॉल करने वाले से पूछा कि आप कौन बोल रहे हो तो उसके साथ गालीगलौज करने लगा। उसे जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद आरोपी ने 23 सितंबर को व्हाट्सएप पर मैसेज किया और उसकी लोकेशन तक मांगी।
विज्ञापन

मैसेज का कोई जवाब नहीं किया तो उसके पास अगले दिन धमकी भरा मैसेज आया और बोला कि गोली से मार दूंगा। जहां भागना है भाग ले। आरोपी ने उसके पास उसका फोटो भी भेजा। कहता है यही है ना तू और बोला कि जान से मारे बिना नहीं छोडूंगा। इंस्टाग्राम पर भी मैसेज भेज जान से खत्म करने की धमकी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed